फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Starmer hails major win with landmark FTA during PM Modi's visit News In Hindi

UK: ब्रिटिश पीएम स्टार्मर ने भारत के साथ FTA को बताया ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

Thu, 24 Jul 2025 03:52 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 03:52 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन पहुंचे हैं। इस दौरान भारत-ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होंगे। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने इसे रोजगार और विकास के लिए बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि इससे कीमतें घटेंगी और दोनों देशों को छह अरब पाउंड के निवेश व व्यापार के नए अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
UK PM Starmer hails major win with landmark FTA during PM Modi's visit News In Hindi
कीर स्टार्मर, नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी अपने दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को ब्रिटेन पहुंच गए है। इस दौरान पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने है। इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारत के साथ होने वाले एफटीए से दोनों देशों को होने वाले फायदे की बात पर जोर दिया। उन्होंने इसे बड़ी जीत बताते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाला फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) एक ऐतिहासिक समझौता है, जो ब्रिटेन के लिए रोजगार और विकास के लिहाज से एक बड़ी जीत है।

विज्ञापन


समझौते पर क्या बोले स्टार्मर?
स्टार्मर ने कहा कि भारत के साथ होने वाले इस समझौते से कपड़े, जूते और खाने-पीने की चीजों की कीमतें कम होंगी, जिससे आम ब्रिटिश परिवारों को राहत मिलेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के ब्रिटेन दौरे के दौरान दोनों नेता गुरुवार को चीकर्स स्थित ब्रिटिश प्रधानमंत्री के निवास पर मुलाकात करेंगे। इस बैठक से पहले स्टार्मर ने यह भी घोषणा की कि करीब 6 अरब पाउंड के नए निवेश और निर्यात सौदे तय हो चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- PM Modi UK Visit: मोदी-मोदी के नारे से गूंज उठा लंदन, भारतीय समुदाय के लोगों में दिखा उत्साह; देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसमें भारतीय कंपनियों का ब्रिटेन में विस्तार और ब्रिटिश कंपनियों का भारत में व्यापार के नए मौके पाना शामिल है। कीर स्टार्मर ने कहा कि यह समझौता ब्रिटेन के हर कोने में नई नौकरियां और व्यापार के मौके लाएगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे प्लान फोर चेंज का हिस्सा है। हम अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ाएंगे और लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाएंगे।

क्या-क्या होगा इस समझौते में?
बता दें कि एफटीए के तहत ब्रिटेन से भारत आने वाले उत्पादों पर औसतन 15% की जगह अब सिर्फ 3% टैक्स लगेगा। इससे कार, मेडिकल डिवाइस, सौंदर्य उत्पाद और सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसी चीजें भारत में सस्ती और आसानी से उपलब्ध होंगी। व्हिस्की पर टैक्स 150% से घटकर 75% किया जाएगा और 10 वर्षों में 40% तक आ जाएगा।


ये भी पढ़ें:- PM Modi Maldives Visit: 'भारत न होता तो कर्ज चुकाने में डिफॉल्टर हो जाते'; पूर्व राष्ट्रपति नशीद का बड़ा बयान

इससे ब्रिटेन को भारतीय बाजार में बढ़त मिलेगी। एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिकल मशीनरी जैसे क्षेत्रों में लगने वाले टैक्स में भारी कटौती की जाएगी, जिससे उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी। नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस समझौते से हर साल ब्रिटेन की जीडीपी में 4.8 अरब पाउंड की वृद्धि होगी।

निवेश और सहयोग के नए रास्ते
ब्रिटिश सरकार के अनुसार, इस समझौते से 26 ब्रिटिश कंपनियों को भारत में नया व्यापार मिला है। एयरबस और रोल्स-रॉयस जल्द भारत को नए विमान डिलीवर करेंगे। इसके साथ ही स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र को भारत के बाजार में पहले से कहीं ज्यादा पहुंच मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed