फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Rishi Sunak to call on G7 nations to help Ukraine amid ongoing war

Russia-Ukraine: जी-7 देशों से यूक्रेन की मदद की अपील करेंगे ब्रिटिश प्रधानमंत्री, भीषण युद्ध का एक साल पूरा

Fri, 24 Feb 2023 05:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 24 Feb 2023 05:39 PM IST
सार

सुनक शुक्रवार को जी-7 की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से अपील करेंगे कि वे रूसी बलों को कमजोर करने में यूक्रेन की मदद करें। उम्मीद की जा रही है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री यूक्रेन को लड़ाकू विमान मुहैया कराने में सक्षम देशों को ब्रिटेन के समर्थन की अपनी पेशकश को दोहरा सकते हैं। 

विज्ञापन
UK PM Rishi Sunak to call on G7 nations to help Ukraine amid ongoing war
Rishi Sunak, Volodymyr Zelenskyy - फोटो : Social Media (File)

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को आज एक साल पूरा हो गया है। इस युद्ध में अमेरिका और पश्चिमी देश यूक्रेन के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इनके नेता सभी वैश्विक मंचों पर लगातार यूक्रेन के समर्थन की बात कह रहे हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पिछले साल कीव का दौरा कर यूक्रेन के साथ एकजुटता जताई थी। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन का दौरा किया। अब खबर है कि सुनक जी-7 की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से मदद की अपील कर सकते हैं। 

विज्ञापन


सुनक शुक्रवार को जी-7 की बैठक में अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से अपील करेंगे कि वे रूसी बलों को कमजोर करने में यूक्रेन की मदद करें। उम्मीद की जा रही है कि भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री यूक्रेन को लड़ाकू विमान मुहैया कराने में सक्षम देशों को ब्रिटेन के समर्थन की अपनी पेशकश को दोहरा सकते हैं। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री सुनक विश्व नेताओं को बताएंगे कि अत्याधुनिक क्षमता वाले हथियार अहम बुनियादी ढांचे और अग्रिम मोर्चे पर रक्षा करने में मदद करेंगे। वह युद्ध में यूक्रेन की मदद के लिए लड़ाकू विमान प्रदान करने में सक्षम देशों को ब्रिटेन के समर्थन की अपनी पेशकश को भी दोहरा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ब्रिटेन का दौरान किया था। इस दौरान जेलेंस्की ने सुनक के साथ लंबी दूरी के हथियारों का मुद्दा उठाया था। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, जी-7 बैठक के दौरान सुनक यूक्रेन के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ताकत की सराहना करेंगे और उनसे यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियार मुहैया कराने का आह्वान करेंगे। 

 
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुनक रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी यूक्रेनी लोगों की बहादुरी और साहस को सम्मान देने के लिए सुबह 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) डाउनिंग स्ट्रीट पर सैन्य कर्मियों के साथ शामिल होंगे। सुनक के साथ यूक्रेन के राजदूत वाडिम प्रिस्टाइको डाउनिंग स्ट्रीट में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सदस्यों और सरकार के इंटरफ्लेक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का समर्थन करने वाले 10 देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed