{"_id":"69df9a7a5f2b7d060c08cab5","slug":"uk-pm-keir-starmer-rejects-trump-pressure-over-iran-conflict-defends-uk-foreign-policy-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Conflict: ईरान युद्ध पर ट्रंप की धमकी से भड़के स्टार्मर, बोले- UK नहीं बनेगा युद्ध का हिस्सा; तनाव बढ़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran Conflict: ईरान युद्ध पर ट्रंप की धमकी से भड़के स्टार्मर, बोले- UK नहीं बनेगा युद्ध का हिस्सा; तनाव बढ़ा
Wed, 15 Apr 2026 07:32 PM IST
Shivam Garg
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Shivam Garg
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:32 PM IST
सार
ईरान संघर्ष को लेकर ट्रंप की धमकी पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कड़ा रुख अपनाया। ब्रिटेन ने साफ कहा कि वह इस युद्ध में शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन
कीर स्टार्मर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री
- फोटो : X @10DowningStreet
विस्तार
ईरान संघर्ष को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन के बीच कूटनीतिक दरार गहरी हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ब्रिटेन को व्यापार समझौते की समीक्षा की धमकी दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बुधवार को दो टूक जवाब दिया है।
विज्ञापन
स्टार्मर का साफ संदेश
ब्रिटिश संसद में बयान देते हुए स्टार्मर ने कहा कि ईरान का यह युद्ध ब्रिटेन का नहीं है और उनका देश इसमें किसी भी तरह शामिल नहीं होगा। हाउस ऑफ कॉमन्स में पीएम स्टार्मर ने कहा ईरान युद्ध हमारा युद्ध नहीं है। मुझ पर दबाव बनाया गया, जिसमें बीती रात ट्रंप का एक चैनल को दिया गया साक्षात्कार भी शामिल था, लेकिन मैं अपने फैसले से पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने कहा कि युद्ध में शामिल होना ब्रिटेन के राष्ट्रीय हित में नहीं है। इससे पहले ट्रंप ने एक चैनल से बातचीत में ब्रिटेन के रुख को दुखद बताते हुए पिछले साल हुए व्यापार समझौते में बदलाव के संकेत दिए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- ईरान से आई अच्छी खबर: दुनिया के लिए ट्रंप ने खोला होर्मुज का रास्ता, चीन के साथ तेल की कीमतों पर बड़ा दावा
विज्ञापन
किंग चार्ल्स की अमेरिका यात्रा पर असर नहीं
ब्रिटेन सरकार ने साफ किया है कि यह राजनीतिक तनाव किंग चार्ल्स तृतीय की आगामी अमेरिका यात्रा को प्रभावित नहीं करेगा। तनाव के बावजूद किंग चार्ल्स-3 और क्वीन कैमिला की 27 अप्रैल से शुरू होने वाली चार दिवसीय अमेरिकी राजकीय यात्रा निर्धारित समय पर होगी। व्हाइट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत और अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात भी प्रस्तावित है।
स्टार्मर ने संसद में कहा कि देशों के बीच के संबंध किसी पद पर बैठे व्यक्ति से कहीं बड़े हैं। बकिंघम पैलेस के अनुसार किंग चार्ल्स अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करेंगे और व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यात्रा का समापन न्यूयॉर्क और वर्जीनिया के दौरों के साथ होगा, जिसके बाद राजा बरमूडा के लिए रवाना होंगे।
अन्य वीडियो:-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन