फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Keir Starmer Government to bring Plan of change after approval ratings decline over Poll Promises news

UK: ब्रिटेन में अलोकप्रिय हो रहे पीएम किएर स्टार्मर, अब लाएंगे लेबर सरकार की नीतियों में बदलाव की योजना

Thu, 05 Dec 2024 12:54 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 05 Dec 2024 12:54 PM IST
सार

बीते पांच महीनों में लेबर सरकार को कई इस्तीफों का भी सामना करना पड़ा है। कुछ समय ही प्रधानमंत्री कार्यालय में अधिकारियों के दो धड़ों में बंटने की खबरों के बाद चीफ ऑफ स्टाफ स्यु ग्रे के इस्तीफा देना पड़ा था। 

विज्ञापन
UK PM Keir Starmer Government to bring Plan of change after approval ratings decline over Poll Promises news
किएर स्टार्मर - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर जल्द ही ब्रिटेन में किए गए चुनावी वादों को निभाने के लिए नई योजना लेकर आने वाले हैं। दरअसल, लेबर सरकार के पांच महीने पहले सत्ता में आने के बाद से ही उस पर वादों को न निभाने के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में उनकी सरकार के एक मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया। ऐसे में प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर और उनकी लेबर पार्टी की लोकप्रियता भी लगातार गिर रही है। 
विज्ञापन


अब लेबर पार्टी जल्द ही अपनी नई नीतियों के लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित करने पर विचार कर रही है, जिससे मतदाता उनके प्रशासन के कामकाज को परख सकें। लेबर सरकार का कहना है कि इस तरह लक्ष्य निर्धारित करने से जनता को साफ पता चलेगा कि उनके शासन में कितना काम हुआ है और वादों को किस तरह से निभाया गया।
विज्ञापन


किन समस्याओं से जूझ रही है स्टार्मर सरकार?
गौरतलब है कि किएर स्टार्मर की सरकार अब तक अपने वादों से पीछे हटने और कुछ विवादित फैसलों के चलते मुश्किल में घिरी है। खासकर पेंशन लेने वाले लोगों को सर्दी में ईंधन के लिए दी जाने वाली रकम की कटौती, बच्चों को मिलने वाले फायदों को रोकने और अमीर दानकर्ताओं से गिफ्ट लेने के आरोपों के चलते नई सरकार का अब तक का कार्यकाल विवादों से भरा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं बीते पांच महीनों में लेबर सरकार को कई इस्तीफों का भी सामना करना पड़ा है। कुछ समय ही प्रधानमंत्री कार्यालय में अधिकारियों के दो धड़ों में बंटने की खबरों के बाद चीफ ऑफ स्टाफ स्यु ग्रे के इस्तीफा देना पड़ा था। इसके अलावा पिछले हफ्ते ही लेबर सरकार को अपने पहले मंत्री का भी स्वीकार करना पड़ा, जब लुई हैय ने परिवहन विभाग से इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सांसद बनने से पहले एक आपराधिक मामले में आरोप स्वीकार कर लिए थे। इसे लेकर काफी विवाद भी पैदा हुआ था।

किएर स्टार्मर की सरकार की तरफ से 30 अक्तूबर को पेश हुए बजट में उनके वित्त मंत्री विरासत टैक्स और कंपनियों की तरफ से कर्मचारियों को मिलने वाले फायदों को बढ़ाने को लेकर कोई सकारात्मक तथ्य नहीं दे पाए थे। इससे देश के किसानों और व्यापार वर्ग में गुस्से की बात सामने आई थी। 


ब्रिटेन को क्या नया देने वाले हैं स्टार्मर?
बताया गया है कि किएर स्टार्मर पहली स्टेज में देश का आधार मजबूत करने के बाद अब अपनी बदलाव की योजना के तहत अगले दशक को 'राष्ट्रीय नवीनीकरण' की नीति के तहत आगे बढ़ाना चाहते हैं। स्टार्मर का कहना है कि बीते वर्षों में कंजर्वेटिव पार्टी की लगातार 14 साल चली सरकार में हुए खर्चों की वजह से उन्हें कई विभाग खराब हालत में मिले हैं। लेबर पार्टी का आरोप है कि उसे सार्वजनिक वित्तीय सेवाओं में 22 अरब पाउंड का कर्ज विरासत में मिला है। साथ ही जेल सिस्टम और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं (एनएचएस) की हालत भी खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed