फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Keir Starmer first Downing Street speech ahead of Parliament session

UK: संसद सत्र से पहले बतौर PM कीर स्टार्मर का पहला भाषण; लेबर पार्टी ने कंजर्वेटिव शैली बदलने के दिए संकेत

Sun, 25 Aug 2024 03:43 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 25 Aug 2024 03:43 PM IST
सार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पदभार संभालने के बाद पहली बार भाषण की तैयारी कर रहे हैं। आगामी संसद सत्र से पहले कीर स्टार्मर का भाषण बेहद अहम होगा, क्योंकि 14 साल से अधिक समय के बाद ब्रिटिश सत्ता में लेबर पार्टी की वापसी हुई है।

विज्ञापन
UK PM Keir Starmer first Downing Street speech ahead of Parliament session
कीर स्टार्मर (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन में पिछले महीने लेबर पार्टी लगभग 14 साल बाद सत्ता पर काबिज हुई। भारतवंशी ऋषि सुनक के इस्तीफे के बाद कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री बने। अब कीर स्टार्मर के पहले भाषण पर सबकी नजरें हैं। संसद सत्र से ठीक पहले बतौर पीएम कीर स्टार्मर के पहला भाषण काफी अहम साबित हो सकता है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट में हो रही तैयारियों को लेकर आई खबर के मुताबिक मंगलवार को कीर स्टार्मर रोज गार्डन में भाषण देंगे। इस दौरान कुछ आम लोगों को भी आमंत्रित किया जा सकता है। संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों को बुलाने का फैसला इस बात का साफ संकेत है कि लेबर पार्टी के नेता कीर कंजर्वेटिव पार्टी की कामकाजी शैली को बदल डालने का इरादा रखते हैं।
विज्ञापन


इन मुद्दों पर बात कर सकते हैं कीर स्टार्मर
गौरतलब है कि ब्रिटेन में बीते चार जुलाई को आम चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हुआ है। इसके बाद सरकार ने कई अहम घोषणाएं की हैं। स्टार्मर जनता को आगाह करेंगे कि बीते 14 साल में कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार से जो चीजें उन्हें विरासत में मिली हैं, उसके कारण हालात बहुत उत्साहजनक नहीं हैं। संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) का सत्र शुरू होने से पहले ब्रिटिश पीएम के भाषण के जो अंश सामने आए हैं इसके मुताबिक लेबर पार्टी ने विरासत में मिले आर्थिक संकट के अलावा सामाजिक विषमताओं का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटिश प्रधानमंत्री का शुरुआती जीवनकाल और राजनीतिक सफर
कीर स्टार्मर ब्रिटेन में मौजूदा सबसे बड़े विपक्षी दल लेबर के अध्यक्ष हैं। पेशे से वकील कीर स्टार्मर मुख्य अभियोक्ता रह चुके हैं। लेबर पार्टी के अनुसार, उनका पूरा करियर जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने के लिए रहा है। स्टार्मर पूर्वी इंग्लैंड के सरी में ऑक्सटेड नामक एक छोटे से शहर में पले-बढ़े। उनके पिता एक कारखाने में कारीगर के रूप में काम करते थे और उनकी मां अस्पताल में एक नर्स थीं। कई परिवारों की तरह स्टार्मर को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उनकी मां ने जीवन भर एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी से संघर्ष किया। कीर ने अपने बचपन का ज्यादातर समय अपनी मां को अस्पताल जाते हुए देखा, जहां उनके पिता हमेशा उनके साथ रहते थे। इन सब चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने लीड्स विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। राजनीति में आने के बाद कीर स्टार्मर पहली बार 2015 में 52 साल की उम्र में संसद के लिए चुने गए। वर्तमान में वह साउथ सेंट्रल लंदन के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र होलबोर्न और सेंट पैनक्रास के सांसद हैं। वह 2015 से 2016 तक ब्रिटेन की शैडो कैबिनेट में आव्रजन मंत्री थे। जुलाई, 2024 के चुनाव में उन्होंने भारतवंशी सुनक को हराकर प्रधानमंत्री पद हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed