फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Boris Johnson India visit likely to propel free trade agreement talks news in Hindi

उम्मीद: अगले सप्ताह भारत दौरे पर रहेंगे ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन, मुफ्त व्यापार वार्ता को मिल सकती है रफ्तार

Thu, 14 Apr 2022 08:29 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 14 Apr 2022 08:29 PM IST
सार

जॉनसन की भारत यात्रा की योजना काफी लंबे समय से टलती आ रही है। हालांकि, अगले सप्ताह संभावित इस यात्रा को लेकर डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से औपचारिक एलान किया जाना अभी बाकी है। 

विज्ञापन
UK PM Boris Johnson India visit likely to propel free trade agreement talks news in Hindi
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले सप्ताह भारत यात्रा पर आ सकते हैं। उनका यह दौरान भारत-यूके मुफ्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ताओं में 26 चैप्टर में से चार के सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉनसन इसकी प्रक्रिया के पूरे होने की एक टाइमलाइन पर चर्चा करेंगे। शुरुआती तौर पर इसके इस साल पूरा करने की योजना बनाई गई थी।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई ने मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के हवाले से बताया है कि आधिकारिक वार्ताओं के पहले दो दौर पूरे होने के बाद एफटीए के बाकी बचे 22 चैप्टर में उल्लेखनीय प्रगति देखी गई है। वार्ताओं का तीसरा दौर इस महीने के अंत में आयोजित होना है।
विज्ञापन


जॉनसन की भारत यात्रा का केंद्र बिंदु 21 और 22 अप्रैल को रहने की उम्मीद है, जब भारतीय व्यापार जगत के नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा और बातचीत होनी है। दोनों पक्षों की ओर से एक संयुक्त बयान पर भी काम किया जा रहा है, जिसमें रक्षा, सुरक्षा और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में समझौतों को शामिल करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान रूस-यूक्रेन संघर्ष का मुद्दा उठने की भी पूरी संभावना है। लेकिन, अधिकारियों ने कहा कि इस द्विपक्षीय यात्रा के एजेंडा में अफगानिस्तान में हालात और हिंद-प्रशांत क्षेत्र जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। बता दें कि जॉनसन की भारत यात्रा काफी लंबे समय से टलती जा रही है। डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से अभी इस यात्रा का औपचारिक एलान किया जाना बाकी है। 

‘पार्टीगेट’ मामले में जुर्माने के बाद जॉनसन ने इस्तीफे की मांग ठुकराई
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी सरकार द्वारा निर्धारित लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन मामले में खुद पर जुर्माना लगाए जाने के बाद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह पद छोड़ने के बजाय अर्थव्यवस्था की मजबूती व यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई का मुकाबला करने के लिए दोगुनी ऊर्जा से काम करेंगे।


बता दें, लंदन पुलिस ने 19 जून 2020 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय में पार्टी करने के मामले में जॉनसन और अन्य लोगों पर जुर्माना लगाया था। इसके साथ ही जॉनसन ब्रिटेन के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए, जिन पर नियम तोड़ने को लेकर पद पर बने रहने के दौरान जुर्माना लगाया गया। जॉनसन ने जब जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी, तब कोविड-19 के के चलते दो से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed