{"_id":"6346a38876c9b91173710d31","slug":"uk-opposition-labour-party-to-prioritise-trade-links-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: भारतीय उच्चायुक्त से मिले लेबर पार्टी के नेता, व्यापार संबंधों को प्राथमिकता देने की जताई प्रतिबद्धता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: भारतीय उच्चायुक्त से मिले लेबर पार्टी के नेता, व्यापार संबंधों को प्राथमिकता देने की जताई प्रतिबद्धता
Wed, 12 Oct 2022 04:52 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 12 Oct 2022 04:52 PM IST
सार
दीपावली के पर्व से पहले लेबर पार्टी के नेता ने ब्रिटिश भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत की। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि लेबर पार्टी नेता और भारतीय उच्चायुक्त ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
लेबर पार्टी के नेताओं से मुलाकात करते भारतीय उच्चायुक्त
- फोटो : ट्विटर/भारतीय उच्चायोग, लंदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच पार्टी ने कहा है कि वह भारत के साथ व्यापार संबंधों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टारर ने लंदन के पास हर्टफोर्डशायर में इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) मंदिर की यात्रा के दौरान भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात को 'फलदायी' बताया।
विज्ञापन
दीपावली के पर्व से पहले लेबर पार्टी के नेता ने ब्रिटिश भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत की। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि लेबर पार्टी नेता और भारतीय उच्चायुक्त ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की, जिनमें भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिए लेबर पार्टी की प्रतिबद्धता भी शामिल है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने कहा कि भविष्य में लेबर पार्टी सरकार भारत के साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी के साथ-साथ व्यापार संबंधों में सुधार को भी देखेगी। प्रवक्ता ने कहा कि लेबर पार्टी नेता स्टारर ने इस बात पर भी जोर दिया है कि उनकी पार्टी यहां ब्रिटेन में भारतीय समुदाय को कितना महत्व देती है।
बैठक के बाद भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा कि इस वार्ता में भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं को शामिल किया गया। बैठक में नियमित बताचीत के जरिए लोगों के बीच संबंधों को बनाए रखने की जरूरत पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।