फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK officials vow to take security of Indian mission 'seriously' after vandalism by pro-Khalistani protesters

भारत की फटकार के बाद जागे ब्रिटेन के अफसर: उच्चायोग में खालिस्तानी उपद्रव की निंदा की, बोले- बर्दाश्त के बाहर

Mon, 20 Mar 2023 10:28 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 20 Mar 2023 10:28 AM IST
सार

इस घटना के बाद शीर्ष ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा है कि ब्रिटेन सरकार यहां भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा को 'गंभीरता' से लेगी। अधिकारियों ने उच्चायोग में तोड़फोड़ को अपमानजनक और पूरी तरह से अस्वीकार्य करार दिया।

विज्ञापन
UK officials vow to take security of Indian mission 'seriously' after vandalism by pro-Khalistani protesters
लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानी समर्थकों ने किया हमला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग पर तिरंगा का अपमान करने और तोड़फोड़ की घटना की ब्रिटेन के अधिकारियों ने निंदा की है। भारत सरकार की तरफ से कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद ब्रिटेन के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाएगा। मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन


बता दें कि भारत में खाालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इससे खालिस्तान समर्थक तमतमाए हुए हैं और उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लंदन में भारतीय उच्चायोग में हुए विरोध प्रदर्शन भी इन्हीं विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा था। यहां खालिस्तानी समर्थकों ने उच्चायोग पर लगे तिरंगा को उतार दिया। खालिस्तानी झंडा फहराने लगे। हालांकि, तुरंत उच्चायोग के एक भारतीय अधिकारी ने खालिस्तानी समर्थकों को ऐसा करने से रोक दिया। बताया जाता है कि खालिस्तानी समर्थकों ने इस दौरान तोड़फोड़ भी की। इस मामले में ब्रिटिश पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के अधिकारियों ने क्या कहा? 
इस घटना के बाद शीर्ष ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा है कि ब्रिटेन सरकार यहां भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा को 'गंभीरता' से लेगी। अधिकारियों ने उच्चायोग में तोड़फोड़ को अपमानजनक और पूरी तरह से अस्वीकार्य करार दिया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि सुरक्षा कर्मचारियों के दो सदस्यों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में इलाज की आवश्यकता नहीं है। मामले की जांच शुरू हो गई है। उधर, लंदन के मेयर सादिक खान ने इस पूरे घटना की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया, 'इस तरह के व्यवहार के लिए हमारे शहर में कोई जगह नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने भी इस घटना को 'अपमानजनक' बताया। विंबलडन के विदेश कार्यालय मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने कहा कि वह हैरान हैं और सरकार भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा को "गंभीरता से" लेगी। उन्होंने ट्वीट किया, 'यह उच्चायोग और उसके कर्मचारियों की अखंडता के खिलाफ पूरी तरह से अस्वीकार्य कार्रवाई है।' 



सरकार ने ब्रिटिश उच्चायुक्त को किया तलब
लंदन में हुई घटना के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन की उच्चायुक्त को तलब किया है और लंदन में हुई घटना पर नाराजगी जाहिर की है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि जिस वक्त भारतीय उच्चायोग परिसर में यह घटना हुई, उस वक्त वहां से सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से नदारद थे। इसे लेकर ब्रिटिश उच्चायुक्त से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सरकार ने कहा है कि यह विएना कन्वेंशन का भी उल्लंघन है। सरकार ने ब्रिटिश उच्चायुक्त से घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

खालिस्तानी समर्थकों को भारतीय उच्चायोग के ने ऐसे दिया जवाब
लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने खालिस्तानियों को कड़ा जवाब देते हुए एक विशाल तिरंगा उच्चायोग पर लहरा दिया है। बता दें कि रविवार को कुछ खालिस्तान समर्थकों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को उतारने की कोशिश की और खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। हालांकि भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए खालिस्तानियों का विरोध किया और खालिस्तानी झंडे को फहराने की कोशिश कर रहे युवक से खालिस्तानी झंडा लेकर फेंक दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। वहीं घटना के बाद खालिस्तानियों को कड़ा जवाब देते हुए भारतीय उच्चायोग पर एक विशाल तिरंगा झंडा फहराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed