फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK minister Priti Patel plan to fly out illegal migrants to Rwanda gets court nod

Illegal Migrants: प्रीति पटेल की अवैध प्रवासियों को रवांडा ले जाने की योजना मंजूर, कोर्ट ने कहा- इससे सभी का भला

Sat, 11 Jun 2022 04:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 11 Jun 2022 04:51 PM IST
सार

प्रीति पटेल ने कह कि मैं अपने पक्ष में अदालत के फैसले का स्वागत करती हूं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी विश्व-अग्रणी प्रवासन साझेदारी को आगे बढ़ाना जारी रखेंगी।

विज्ञापन
UK minister Priti Patel plan to fly out illegal migrants to Rwanda gets court nod
प्रीति पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल की अवैध प्रवासियों को रवांडा ले जाने की नई योजना को मंजूरी मिल गई है। दरअसल, लंदन में उच्च न्यायालय ने इस योजना के तहत पहली उड़ान के लिए अपनी अनुमति दे दी है। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने यह फैसला किया।

विज्ञापन


अदालत के फैसले को लेकर प्रीति पटेल ने कह कि मैं अपने पक्ष में अदालत के फैसले का स्वागत करती हूं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी विश्व-अग्रणी प्रवासन साझेदारी को आगे बढ़ाना जारी रखेंगी। अदालत का फैसला आने के बाद उन्होंने कहा कि लोग कानूनी चुनौतियों के माध्यम से अपने पुनर्वास को रोकने की कोशिश करना जारी रखेंगे, लेकिन हम अवैध रूप से ब्रिटेन में घुसने से रोकेंगे, और ऐसा करने वालों को रवांडा भेजेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय मूल की ब्रिटेन की गृह सचिव प्रीति पटेल, ब्रिटेन में अवैध रूप से आने वाले अप्रवासियों को एक वापस रवांडा भेजने के लिए नई आव्रजन नीति लेकर आई थीं। हालांकि, उनकी इस योजना की काफी आलोचना भी हुई। आलोचकों ने इस मामले में कोर्ट में भी उन्हें चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के बाद अपने फैसले में न्यायाधीश न्यायमूर्ति जोनाथन स्विफ्ट ने स्वीकार किया कि गृह सचिव के आव्रजन निर्णयों को लागू होने के पीछे एक भौतिक सार्वजनिक हित है।


गौरतलब है कि यूके सरकार ने रवांडा के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के मुताबिक, यूके में रह रहे अवैध अप्रवासियों और शरण चाहने वालों को यूके सरकार रवांडा भेजेगी। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य, लोगों को ब्रिटेन में अवैध रूप से प्रवेश करने से रोकना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed