फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   uk Meet asma khan the indian origin chef owner of Darjeeling express who host king Charles queen Camilla

UK: मशहूर भारतीय रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे किंग चार्ल्स, जानिए कौन हैं इसकी मालिक और चर्चित शेफ आस्मा खान

Sun, 02 Mar 2025 11:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 02 Mar 2025 11:18 AM IST
सार

आस्मा खान ने अपने रेस्तरां में किंग चार्ल्स और रानी कैमिला का स्वागत करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। जिसमें आस्मा ने बताया कि किंग चार्ल्स को चिकन बिरयानी बेहद पसंद आई और वे बिरयानी को पैक कराकर अपने साथ भी ले गए। 

विज्ञापन
uk Meet asma khan the indian origin chef owner of Darjeeling express who host king Charles queen Camilla
आस्मा खान ने किंग चार्ल्स के साथ साझा की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम/आस्मा खान
loader

विस्तार

ब्रिटेन की मशहूर भारतवंशी शेफ आस्मा खान के रेस्तरां दार्जिलिंग एक्सप्रेस में हाल ही में ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी और रानी कैमिला पार्कर भी खाना खाने पहुंचीं। आस्मा खान ने रामादान से पहले अपने रेस्तरां में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें किंग चार्ल्स और रानी कैमिला पार्कर भी पहुंचे। इस दौरान किंग चार्ल्स और रानी कैमिला ने रेस्तरां में खाने का लुत्फ भी उठाया। 
विज्ञापन


आस्मा खान ने अपने रेस्तरां में किंग चार्ल्स और रानी कैमिला का स्वागत करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। जिसमें आस्मा ने बताया कि किंग चार्ल्स को चिकन बिरयानी बेहद पसंद आई और वे बिरयानी को पैक कराकर अपने साथ भी ले गए। आस्मा खान ने किंग चार्ल्स को अपनी नई किताब मानसून भी भेंट की। 
विज्ञापन


कौन हैं आस्मा खान
आस्मा खान का ताल्लुक भारत में कोलकाता से है। साल 1996 में आस्मा ब्रिटेन शिफ्ट हो गईं और वहां उन्होंने किंग्स कॉलेज से कानून की पढ़ाई की और साल 2013 में अपनी पीएचडी पूरी की। आस्मा खान ने पढ़ाई कानून की कि लेकिन खाना बनाना उनका जुनून था तो दो बच्चों के जन्म के बाद उन्होंने पाककला का काम शुरू किया। साल 2012 में आस्मा खान ने घर से ही खाने के काम की शुरुआत की और सफलता मिलने के बाद साल 2017 में अपना रेस्तरां दार्जिलिंग एक्सप्रेस खोल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्मा खान की तारीफ टाइम मैग्जीन द्वारा भी की जा चुकी है। टाइम मैग्जीन ने आस्मा खान के रेस्तरां में बने खाने की जमकर तारीफ की। आस्मा खान मशहूर शेफ होने के साथ ही लेखक भी हैं और अब तक तीन किताबें लिख चुकी हैं। बीते दिनों ही उन्होंने अपनी तीसरी किताब को लॉन्च किया था। आस्मा खान कई बड़े टीवी शोज में आ चुकी हैं और टाइम ने अपने 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में आस्मा खान को भी जगह दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed