फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK man stabs daughters father in law in birmingham gets life term

UK: शादी के तोहफे के विवाद में समधी की चाकू घोंपकर हत्या, दोषी को उम्रकैद की सजा

Thu, 09 Nov 2023 08:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 Nov 2023 08:56 AM IST
सार

बर्मिंघम पुलिस ने घटना का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें अलसिनो हाथ में चाकू लेकर इब्राहिम पर हमला करते नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
UK man stabs daughters father in law in birmingham gets life term
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन में एक व्यक्ति ने शादी के तोहफों के विवाद में अपनी बेटी के ससुर यानी कि अपने समधी की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और अब उसे अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। खबर के अनुसार, अहमद अलसिनो (43 वर्षीय) ने अपने समधी मोहम्मद सलेम इब्राहिम (55 वर्षीय) की उनके घर पर चाकू से वारकर हत्या कर दी थी। घटना ब्रिटेन के बर्मिंघम के कास्टे वाले इलाके की है। 
विज्ञापन


दामाद को भी चाकू मारकर किया घायल
दरअसल दोनों समधियों के बीच शादी के तोहफों को लेकर विवाद हुआ था। जब अलसिनो ने हमला किया तो अपने पिता को बचाने के चक्कर में अलसिनो का दामाद भी घायल हो गया। बर्मिंघम पुलिस ने घटना का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें अलसिनो हाथ में चाकू लेकर इब्राहिम पर हमला करते नजर आ रहा है। हमले के बाद अलसिनो आराम से अपनी कार में बैठकर अपने घर पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अलसिनो की कार से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन




घटना 13 मार्च की है और अब बर्मिंघम की क्राउ कोर्ट अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया है। आरोपी को हत्या, हत्या के प्रयास और धारदार हथियार रखने के आरोप में दोषी पाया गया है। अदालत ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनायी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed