फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Man held on suspicion after three died and three hurt in Nottingham

Britain: नॉटिंघम में तीन लोगों की हत्या के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार, दूसरी घटना में वाहन ने तीन को रौंदा

Wed, 14 Jun 2023 05:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 14 Jun 2023 05:15 AM IST
सार

नॉटिंघमशायर पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
UK Man held on suspicion after three died and three hurt in Nottingham
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ब्रिटेन के नॉटिंघम में तीन लोगों के मृत पाए जाने और एक वैन द्वारा तीन अन्य लोगों को कुचलने की कोशिश के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना से पूरे ब्रिटेन में हड़कंप मच गया है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि वह घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन


नॉटिंघमशायर पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को सबसे पहले सिटी सेंटर के पास इल्केस्टन रोड पर मंगलवार तड़के घटना की जानकारी मिली थी, जहां दो व्यक्ति मृत पाए गए थे। इसके अलावा अधिकारियों को मिल्टन स्ट्रीट पर एक अन्य घटना की जानकारी मिली। यहां एक वैन ने तीन लोगों को रौंदने की कोशिश की। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगदाला रोड पर 50 वर्षीय एक व्यक्ति भी मृत पाया गया।
विज्ञापन


तीनों घटनाएं आपस में जुड़ी होने की आंशका
पुलिस ने कहा कि तीनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। पुलिस इस घटना को सिटी अटैक मान रही है। ट्वीट में, नॉटिंघम विश्वविद्यालय ने कहा, यह बहुत दुखी करने वाली बात है कि उनके  दो छात्रों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed