फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK hospital pays tribute to Indian origin doctor after COVID-19 death

लंदन: भारतीय मूल के डॉक्टर की कोविड-19 से मौत, अस्पताल ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 13 Nov 2020 08:12 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 Nov 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
UK hospital pays tribute to Indian origin doctor after COVID-19 death
डॉ.कृष्णन सुब्रमण्यन - फोटो : twitter.com/UHDBTrust

पूर्वी इंग्लैंड में स्थित एक अस्पताल ने शुक्रवार को भारतीय मूल के एक 'समर्पित और प्रतिबद्ध' डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। 46 वर्षीय डॉ. कृष्णन सुब्रमण्यन की गुरुवार को कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई थी। वह यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स ऑफ डर्बी एंड बर्टन (यूएचडीबी) एनएचएस फाउंडेशन के रॉयल डर्बी अस्पताल में सहायक एनेस्थेटिस्ट थे। सोमवार को उनकी स्मृति में रॉयल डर्बी अस्पताल में एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा।

विज्ञापन


एनएचएस ट्रस्ट ने कहा कि सोमवार सुबह 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) रॉयल डर्बी अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर डॉ. सुब्रमण्यन की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा जाएगा। ट्रस्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव गेविन बॉयल ने कहा कि यूएचडीबी परिवार के लिए यह एक बहुत खराब दिन है। कृष्णन उस टीम के बेहद मूल्यवान सदस्य थे, जिसने इस साल उन लोगों की मदद के लिए अथक परिश्रम किया, जिन्हें देखभाल की आवश्यकता थी।
विज्ञापन



बॉयल ने कहा, हमारी एनेस्थेटिक्स और ऑपरेशन थिएटर टीमों ने इस साल रोगियों की देखभाल के लिए अतिरिक्त क्षमता बनाने में अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की है। उनके लिए कृष्णन को इस तरह खोना दिल तोड़ने वाला है। हम आने वाले दिनों में इन टीमों के लिए सब कुछ करेंगे। हमारे सभी कर्मचारियों पर कृष्णन को खोने का निस्संदेह प्रभाव पड़ेगा हमने सुनिश्चित किया है कि परामर्श जैसी मदद सभी के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डॉ. सुब्रमण्यन साल 2014 की शुरुआत में सहायक एनेस्थेटिस्ट के तौर पर नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) ट्रस्ट से जुड़े थे। इससे पहले उन्होंने यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स ऑफ लेसेस्टर एनएचएस ट्रस्ट के साथ भी काम किया था। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में डर्बी के साथ इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड क्षेत्रों के अस्पतालों में प्रशिक्षण लिया था। उन्होंने स्तन सर्जरी के लिए एनेस्थीसिया पर अंतरराषट्रीय स्तर का काम किया था।

ब्रिटेन में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 33,470 नए मामले

ब्रिटेन में गुरुवार को कोविड-19 के एक दिन के भीतर रिकॉर्ड 33,470 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की कुल संख्या करीब 13 लाख तक पहुंच गई है। देश में इस संक्रमण से अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के नए मामले बुधवार को सामने आए कुल मामलों से 10,520 ज्यादा है। इंग्लैंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के मेडिकल निदेशक प्रोफेसर स्टीफन पोविस ने बताया कि सात दिन का संक्रमित मामलों का औसत 23,668 है और राष्ट्रीय स्तर पर महामारी के प्रकोप का पता लगाने के लिए यह एक सटीक तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed