फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Home Secretary Suella Braverman signs pact with France to tackle illegal migration

Illegal Migration: ब्रिटेन-फ्रांस साथ मिलकर लगाएंगे अवैध प्रवासन पर रोक, गृहमंत्री ब्रेवरमैन ने किया समझौता

Mon, 14 Nov 2022 07:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 14 Nov 2022 07:35 PM IST
सार

छोटी नावों से खतरनाक इंग्लिश चैनल को पार ब्रिटेन आने वाले प्रवासियों के मुद्दे पर नए यूके-फ्रांस संयुक्त समझौते के मुताबिक, सीमा पर पुलिस की मदद के लिए फ़्रांस द्वारा ब्रिटेन का दिया जाने वाला वार्षिक भुगतान 2021-22 के लिए 62.7 मिलियन यूरो के मुकाबले बढ़कर 2022-23 में 72 मिलियन यूरो हो जाएगा।

विज्ञापन
UK Home Secretary Suella Braverman signs pact with France to tackle illegal migration
Suella Braverman, सुएला ब्रेवरमैन - फोटो : Twitter

विस्तार

अवैध प्रवासियों पर रोक लगाने के लिए ब्रिटेन  की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन लगातार कदम उठा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को ब्रिटेन ने पड़ोसी देश फ्रांस के साथ एक नया समझौता किया है। भारतीय मूल सुएला ब्रेवरमैन इन दिनों फ्रांस में हैं। जहां उन्होंने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के मुताबिक, खतरनाक छोटी नावों से इंग्लैंड में अंग्रेजी चैनल पार करने वाले अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए फ्रांसीसी गश्त बढ़ाई जाएगी। ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने भी इस मुद्दे को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि हम ऐसे लोगों की संख्या को नीचे ला सकते हैं। जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया जा रहे सुनक ने कहा कि अभी ब्रिटिश लोगों की पूर्ण प्राथमिकता अवैध प्रवासन को रोकना है। 

विज्ञापन


इन बातों पर बनी सहमति
गौरतलब है कि भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन इन दिनों फ्रांस के दौरे पर हैं। यहां वे ब्रिटेन के विशेषज्ञ अधिकारियों के साथ अवैध प्रवासन पर नई व्यवस्था को अंतिम रूप देंगी। छोटी नावों से खतरनाक इंग्लिश चैनल को पार ब्रिटेन आने वाले प्रवासियों के मुद्दे पर  नए यूके-फ्रांस संयुक्त समझौते के मुताबिक, सीमा पर पुलिस की मदद के लिए फ़्रांस द्वारा ब्रिटेन का दिया जाने वाला वार्षिक भुगतान 2021-22 के लिए 62.7 मिलियन यूरो के मुकाबले बढ़कर 2022-23 में 72 मिलियन यूरो हो जाएगा। साथ ही  डोवर में अंग्रेजी तट पर जाने वाले लोगों को रोकने के लिए कैलिस में फ्रांसीसी तट पर गश्त करने वाले अधिकारियों की संख्या 200 से बढ़कर 300 हो जाएगी।
विज्ञापन


सुएला ब्रेवरमैन ने दिया ये बयान
इस समझौते के बाद भारतीय मूल की ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा कि यह कोई त्वरित सुधार नहीं है, लेकिन इस नई व्यवस्था का मतलब होगा कि हम उत्तरी फ्रांस में समुद्र तटों पर गश्त करने वाले फ्रांसीसी जेंडरकर्मियों की संख्या में काफी वृद्धि कर सकते हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर सकते हैं कि ब्रिटेन और फ्रांसीसी अधिकारी इसके खिलाफ साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हमें इन खतरनाक यात्रा करने वाले लोगों को रोकने और आपराधिक गिरोहों पर नकेल कसने के लिए हम सब कुछ करना चाहिए। यह एक वैश्विक चुनौती है जिसके लिए वैश्विक समाधान की आवश्यकता है। इसे हल करने के लिए मिलकर काम करना यूके और फ्रांसीसी दोनों सरकारों के हित में है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed