फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Uk home secretary becomes mp candidate of new constituency said thanks

Suella Braveran: ब्रिटेन की गृह सचिव फरेहम-वाटरलूविल से उम्मीदवार घोषित, ट्वीट कर लोगों का किया धन्यवाद

Thu, 06 Apr 2023 05:54 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 06 Apr 2023 05:54 PM IST
सार

ब्रेवरमैन ने वोट जीतने के तुरंत बाद ट्वीट करते हुए कहा कि मैं नए फरेहम और वाटरलूविल निर्वाचन क्षेत्र से संसदीय उम्मीदवार बनने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं।

विज्ञापन
Uk home secretary becomes mp candidate of new constituency said thanks
Suella Braverman, सुएला ब्रेवरमैन - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय मूल की ब्रिटिश गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन को नए संसदीय क्षेत्र फरेहम और वाटरलूविल से उम्मीदवार बनाया गया है। इस निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए दो दावेदार थे। इस वजह से पार्टी ने आंतरिक वोटिंग की, जिसमें सुएला की जीत हुई। सुएला के अलावा दूसरी दावेदारी टोरी सांसद फ्लिक ड्रमंड ने पेश की थी।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बता दें, सुएला इंग्लैंड की फोरेहम संसदीय क्षेत्र से सांसद थी, जो परिसीमन के कारण रद्द हो गई थी। परिसीमन के बाद एक नया संसदीय क्षेत्र  फरेहम और वाटरलूविल बना है। साथ ही ड्रमंड की मेयन घाटी सीट को परिसीमन के बाद खत्म कर दिया था। इस वजह से नए संसदीय क्षेत्र के लिए दो उम्मीदवारों के बीच चुनाव हुआ था। ब्रेवरमैन ने वोट जीतने के तुरंत बाद ट्वीट करते हुए कहा कि मैं नए फरेहम और वाटरलूविल निर्वाचन क्षेत्र से संसदीय उम्मीदवार बनने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अपने सहयोगी फ्लिक ड्रमंड को मेयन वैली के लोगों के लिए उनके द्वारा किए गए कामों के लिए धन्यवाद करती हूं। वहीं, ड्रमंड ने कहा कि वह परिणाम से निराश थीं। उन्होंने कहा कि 2019 में मेन वैली से मैं सांसद बनने बनी थी, अगले चुनावों तक मैं अपने पद पर रहूंगी।
विज्ञापन


महंगे होटलों पर निर्भरता को कम करना है
गृह विभाग ने परिणामों की घोषणा के बाद एलान किया कि ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों और शरण चाहने वालों को एक साथ करने के लिए दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के डोरसेट में पोर्टलैंड पोर्ट पर डॉक किए गए जहाज का उपयोग किया जाएगा। इसका उद्देश्य महंगे होटलों पर निर्भरता को कम करना है। यूके सरकार का कहना है कि होटल्स में अवैध प्रवासियों को रखने के कारण आर्थिक स्तर पर बोझ पड़ता है। क्योंकि, ब्रिटेन के करदाताओं पर प्रतिदिन 6 मिलियन जीबीपी से अधिक का खर्च होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवासियों को बुनियादी आवास दिया जाएगा
बार्ज में लगभग 500 पुरुषों को इकट्ठा किया जाएगा। उनके दावों पर कार्रवाई की जा रही है। गृह कार्यालय का कहना है कि स्थानीय लोगों की परेशानियों को कम करने के लिए प्रवासियों को बुनियादी आवास दिया जाएगा। स्वास्थ्य देखभाल, खाना-पीना, 24/7 और सुरक्षा की जिम्मेदारी बोर्ड पर होगी। जिनके दावे अस्वीकार कर दिए जाएंगे, उन्हें यूके से हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed