फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK health minister Sajid Javid tests coronavirus positive has taken both doses of vaccine

ब्रिटेन: कोरोना संक्रमित हुए स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद, ले चुके हैं टीके की दोनों खुराकें

Sun, 18 Jul 2021 03:52 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 18 Jul 2021 03:52 PM IST
सार

साजिद जाविद ने 17 मार्च को एक ट्वीट में जानकारी दी थी कि उन्होंने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। 16 मई को उन्होंने दूसरी खुराक लेने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
UK health minister Sajid Javid tests coronavirus positive has taken both doses of vaccine
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिव वाजिद की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि मुझमें बीमारी के लक्षण हल्के हैं और अच्छा है कि मैंने इस बीमारी के खिलाफ टीके की दोनों खुराकें ले चुका हूं। बता दें कि हाल ही में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जाविद ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की उस योजना का समर्थन किया है जिसमें सोमवार को फिलहाल लागू सभी वैध प्रतिबंधों को हटाने की बात की गई है।

विज्ञापन


जाविद ने पहले रैपिड लैटरल फ्लो जांच करवाई और उसमें पॉजिटिव आने के बाद पीसीआर जांच कराई। पीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने आइसोलेट होकर घर से काम करना शुरू कर दिया है। जाविद टीके की दोनों खुराकें ले चुके हैं। हालांकि, वैक्सीनों को संक्रमण से बचाव में 100 फीसदी प्रभावकारी नहीं बताया गया है। लेकिन, टीके की दोनों खुराकें ले चुके लोगों में वायरस से संक्रमित होने पर गंभीर रूप से बीमार पड़ने की आशंका काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन


पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड की ओर से प्रकाशित रियल-वर्ल्ड एनालिसिस के अनुसार एस्ट्राजेनेका टीके की दो खुराकों को कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से होने वाली लक्षण वाली बीमारी के खिलाफ 60 फीसदी प्रभावी और अस्पताल में भर्ती होने के खिलाफ 92 फीसदी प्रभावी पाया गया है। ब्रिटेन इस समय कोरोना संक्रमण की नई लहर का सामना कर रहा है लेकिन जॉनसन और जाविद का दावा है कि वैक्सीन प्रोग्राम ने कोविड के मामलों और मृत्यु के बीच कड़ी को तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed