फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Foreign Minister Liz Truss announces bid to succeed Boris Johnson as PM

UK New PM: ब्रिटिश पीएम पद की दौड़ में एक और नाम शामिल, विदेश मंत्री लिज ट्रस ने ठोकी दावेदारी

Mon, 11 Jul 2022 07:10 AM IST
देव कश्यप एएनआई, लंदन।
एएनआई, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 11 Jul 2022 07:10 AM IST
सार

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने बोरिस जॉनसन को रूढ़िवादी पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री के रूप में सफल बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

विज्ञापन
UK Foreign Minister Liz Truss announces bid to succeed Boris Johnson as PM
पेनी मॉर्डेंट, ऋषि सुनक और लिज ट्रस। - फोटो : Social Media

विस्तार

पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री उम्मीदवारों की ओर देख रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री पद की दौड़ में एक और नाम शामिल हो गया है। ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने रविवार को सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है।

विज्ञापन


एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने बोरिस जॉनसन को रूढ़िवादी पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री के रूप में सफल बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन


46 वर्षीय ट्रस को व्यापक रूप से कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के संभावित दावेदारों में से एक के रूप में देखा जा रहा है। ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रस ने लंदन लौटने के लिए इंडोनेशिया में जी-20 बैठक की अपनी यात्रा को छोटा कर दिया था। इसके अलावा, उनकी घोषणा के तुरंत बाद पीएम पद के उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। क्योंकि सांसद रहमान चिश्ती ने भी अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोरिस जॉनसन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के एलान के बाद सत्तासीन कंजर्वेटिव पार्टी में पीएम के लिए अब तक लिज ट्रस और सांसद रहमान चिश्ती को मिलाकर कुल 11 दावेदार हो चुके हैं। इनमें पूर्व वित्त मंत्री से लेकर मौजूदा वित्त मंत्री तक शामिल हैं। इसके अलावा कई नए चेहरों ने भी पीएम पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है। 

ब्रिटेन में फिलहाल किस-किस ने पेश की पीएम के लिए दावेदारी?
बोरिस जॉनसन के पीएम पद से इस्तीफे के एलान के बाद दावेदारी पेश करने वालों में सबसे पहला नाम पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक का रहा। सुनक ही जॉनसन कैबिनेट के पहले नेता थे, जिन्होंने सीधे पीएम के विरोध में वित्त मंत्री पद छोड़ दिया था। उनके बाद अब तक परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स, सुनक की जगह वित्त मंत्री बनाए गए नदीम जहावी, पूर्व विदेश मंत्री जेरेमी हंट और पाकिस्तानी मूल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने भी अपनी उम्मीदवारी का एलान कर दिया। 

इनके अलावा पार्टी नेतृत्व की दौड़ में अब तक गोवा मूल के अटार्नी जनरल सुएला ब्रेवरमैन, नाइजीरियाई मूल के केमी बेदनॉख और टोरी सांसद टॉम टुगेनढाट के नाम शामिल हैं। व्यापार मंत्री पेनी मोर्डेंट ने भी पीएम पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी दावेदारी पेश की। इस तरह अब तक ब्रिटिश संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ कॉमन्स में पार्टी के प्रतिनिधि पद के लिए कुल 11 लोग उम्मीदवार बन चुके हैं।


गौरतलब है कि जॉनसन ने कैबिनेट विद्रोह के बाद गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था, लेकिन एक नया टोरी नेता चुने जाने तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed