फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK finds more transmissible virus variant linked to South Africa

ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका से जुड़े वायरस के नए स्वरूप के मामलों की पुष्टि की

Thu, 24 Dec 2020 05:04 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 24 Dec 2020 05:04 AM IST
विज्ञापन
UK finds more transmissible virus variant linked to South Africa
कोरोना वायरस का नया स्वरूप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का जिस तरह नया स्वरूप मिला है, उसी तरह दक्षिण अफ्रीका में वायरस के अलग प्रकार का पता चला है। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि वायरस के नए स्वरूप के कारण देश संक्रमण के दूसरे लहर का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने बुधवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोविड-19 के नए स्वरूप के भी दो मामले ब्रिटेन में मिले हैं।

विज्ञापन


हैंकॉक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘नए स्वरूप के दोनों मामले में लोग पिछले कुछ हफ्तों में दक्षिण अफ्रीका से यात्रा कर लौटे व्यक्तियों के संपर्क में आए थे।’ उन्होंने कहा, ‘वायरस के नए स्वरूप का सामने आना बहुत चिंताजनक है क्योंकि यह बहुत तेजी से संक्रमण फैलाता है और ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रिटेन में मिले नए स्वरूप के अलावा भी वायरस में बदलाव हुआ है।’
विज्ञापन



मंत्री ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की पुष्टि की और कहा कि पिछले एक पखवाड़े में दक्षिण अफ्रीका से आए लोगों या उनके संपर्क में आने वालों को तुरंत पृथकवास में चले जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के वैज्ञानिक दक्षिण पूर्व इंर्लैंड में एक प्रयोगशाला में वायरस के नए स्वरूप की जांच जांच कर रहे हैं। कोरोना वायरस के नए स्वरूप के कारण ब्रिटेन के बड़े हिस्से को पाबंदी का सामना करना पड़ेगा। ब्रिटेन में बुधवार को संक्रमण के 36,804 नए मामले आए। महामारी शुरू होने के बाद से पहली बार इतने मामले आए हैं।


संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में क्रिसमस के बाद 26 दिसंबर से श्रेणी चार की पाबंदी लगाई जाएगी। संक्रमण से बचाव के लिए संशोधित नियमों के तहत श्रेणी एक से तीन के तहत वाले इलाके में रहने वाले लोग क्रिसमस पर एक दूसरे से मिल-जुल सकते हैं। श्रेणी चार के इलाके में रहने वाले लोग घर के सदस्यों के साथ ही क्रिसमस मना पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed