फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK finance minister Rishi Sunak offers himself for independent review amid UK tax row

टैक्स विवाद: वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लिखा पत्र, कहा- कराई जाए स्वतंत्र समीक्षा

Mon, 11 Apr 2022 05:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 11 Apr 2022 05:05 PM IST
सार

परिवार के टैक्स विवादों से घिरे यूके के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि हाउस ऑफ लार्ड के सदस्य के द्वारा उनकी स्वतंत्र समीक्षा कराई जाए।

विज्ञापन
UK finance minister Rishi Sunak offers himself for independent review amid UK tax row
ऋषि सुनक - फोटो : ANI

विस्तार

यूनाइटेड किंगडम के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने स्वतंत्र समीक्षा के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उन्हें पीएम जॉनसन के स्वतंत्र सलाहकारों में से किसी एक के पास भेजा जाए। जहां यह जांच कराई जाए कि मंत्री होने के नाते उन्होंने अपनी आय व संपत्तियों की सही ढंग से घोषणा की है अथवा नहीं। गौरतलब है कि ऋषि सुनक इस समय अपने परिवार के टैक्स चुकाने को लेकर कई विवादों का सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


 अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त मंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति पर आय पर कर ना चुकाने का आरोप है। दरअसल, वित्त मंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ती इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं।  वे आईटी कंपनी इंफोसिस की लगभग 0.9 प्रतिशत की मालिक भी हैं।  
विज्ञापन


भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने रविवार को ट्वीटर पर एक पोस्ट की थी, इसमें उन्होंने कहा था कि स्वतंत्र समीक्षा के लिए उन्हें हाउस ऑफ लार्ड्स के सदस्य क्रिस्टोफर के पास भेजा जाए। उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद क्रिस्टोफर अपने निष्कर्षों को सार्वजनिक करें। उन्होंने ट्विचर पर कहा कि मैने हमेशा नियमों का पालन किया है, इस तरह की समीक्षा से स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनक ने पीएम बोरिस जानसन को लिखे अपने पत्र में कहा है कि मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि जनता उनके दिए गए उत्तरों में विश्वास बनाए रखे। उन्होंने आगे लिखा कि मेरा मानना है कि इसे प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका यह सुनिश्चित करना है कि वे उत्तर पूरी तरह से स्वतंत्र हों। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि समीक्षा के निष्कर्ष से जनता  सच जान पाएगी।

अब उम्मीद की जा रही है कि उनके इस पत्र के बाद पीएम जॉनसन अब औपचारिक रूप से हाउस ऑफ लार्ड्स के सदस्य क्रिस्टोफर को इस मामले में एक जांच शुरू करने के लिए कहेंगे। इस जांच को पूरा होने में महीनों लग सकते हैं।

वहीं, विपक्षी लेबर पार्टी ने भी 10 डाउनिंग स्ट्रीट को पत्र लिखकर सुनक और उनके परिवार के कर की स्थिति और व्यावसायिक संबंधों के बारे में खुलासे की एक श्रृंखला की जांच के लिए कहा है।
 गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सुनक ने इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी और अपनी पत्नी की गैर-अधिवास स्थिति का जोरदार बचाव किया था।  

वहीं इसके बाद अक्षता मूर्ति ने घोषणा की है कि वह यूके में अपने सभी करों का भुगतान करेगी, ताकि यह मुद्दा उनके पति के राजनीतिक करियर के लिए समस्या न बन जाए या उनके परिवार को प्रभावित करे। उन्होंने कहा था कि वे अपनी पूरी आय पर कर का भुगतान करेंगी, बावजूद इसके कि उनकी ये आय दुनिया के किसी भी कोने से क्यों ना हो रही हो। 


इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसा इसलिए कर रही हैं क्योंकि वे ऐसा चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके कारोबारी मामलों में उनके पति शामिल नहीं हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति ने कभी उनसे भारत से संबंध तोड़ने के लिए नहीं कहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed