फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK diplomat refuses to take part in demonstrations in Iran

ईरान में ब्रिटेन के राजनयिक ने प्रदर्शन में हिस्सा लेने से किया इनकार

Sun, 12 Jan 2020 08:37 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 12 Jan 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
UK diplomat refuses to take part in demonstrations in Iran
राजनयिक रॉब मैकेयर - फोटो : Google

ईरान में यूक्रेन के विमान को मार गिराये जाने की घटना के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। जिसमें ब्रिटेन के राजदूत  रॉब मैकेयर हिस्सा लेने से को इंकार किया है। ईरान द्वारा यूक्रेन विमान को गलती से मार गिराया था, इस घटना में 176 लोग मारे गये थे। इस घटना के कुछ घंटों बाद मारे गए लोगों के सम्मान में छात्रों ने शनिवार की शाम तेहरान के अमीर कबीर विश्वविद्यालय में एक सभा का आयोजन किया था।

विज्ञापन


ईरान की मेहर समाचार एजेंसी के मुताबिक आयोजित सभा में राजनयिक रॉब मैकेयर संदिग्ध कृत्यों के भड़काने का आरोप लगा। जिसके वजह से उनको गिरफ्तार किया गया था। रॉब मैकेयर ने ट्वीट कर बताया मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि मैंने किसी भी प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया। मैं एक कार्यक्रम में गया था जिसके बारे में एक विज्ञापन में कहा गया था कि इसका आयोजन पीएस 752 त्रासदी के पीड़ितों की याद में किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मृतकों में कुछ ब्रिटेन के नागरिक भी शामिल थे और मैं वहां उन्हें श्रद्धांजलि देने गया था। जब कुछ लोगों ने नारेबाजी करनी शुरु की तो मैं वहां से पांच मिनट बाद ही निकल गया। रॉब मैकेयर ने कहा कि किसी भी देश में राजनयिकों को गिरफ्तार करना गैरकानूनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉब मैकेयर ने ब्रिटेन सरकार पर आरोप लगाया उन्हें तेहरान में हिरासत में ले लिया गया था जो कि अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करना है। हालांकि तेहरान में अधिकारियों ने इस घटना पर अब तक कोई प्रतीक्रिया नही आई है। ईरान ने शनिवार को कहा था कि बुधवार की सुबह इराक में मिसाइल दागे जाने के कुछ देर बाद विमान को गलती से मार गिराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed