फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Crisis: railway employees left work and started strike

UK Crisis: हड़ताल से ठहर गया ब्रिटेन, रेल कर्मचारियों ने छोड़ा काम

Wed, 14 Dec 2022 01:07 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Amit Mandal Updated Wed, 14 Dec 2022 01:07 AM IST
सार

ब्रिटेन के रेलवे, समुद्री और यातायात संगठनों ने इस सप्ताह में दो बार 48 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया था। हड़ताल के चलते ब्रिटेन की अधिकांश सार्वजनिक सेवाओं को रद्द करना पड़ा है।

विज्ञापन
UK Crisis: railway employees left work and started strike
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter

विस्तार

पूरे इंग्लैंड में रेलवे कर्मचारियों ने मंगलवार को कामकाज ठप कर दिया। इसके चलते ब्रिटेन में रेलवे की सेवाएं बाधित हो गई हैं। क्रिसमस से पहले ब्रिटेन के सरकारी कर्मचारी उंचे वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे थे। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई ने उनका जीवन स्तर चौपट कर दिया है। रेलवे यूनियनों ने सरकार के वेतन और काम करने की स्थिति पर नवीनतम प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के रेलवे, समुद्री और यातायात संगठनों ने इस सप्ताह में दो बार 48 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया था। हड़ताल के चलते ब्रिटेन की अधिकांश सार्वजनिक सेवाओं को रद्द करना पड़ा है। इस महीने हड़ताल में भाग लेने वालों में नर्सिंग, सीमा सुरक्षा और एम्बुलेंस चालक भी शामिल हैं। इसके बाद सरकार सर्दियों के इस मौसम में अहम सार्वजनिक सेवाओं में सेना को तैनात करने पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई से कामगारों में पनपा असंतोष

हड़ताल के चलते क्रिसमस त्यौहार के मौके पर दुकानों, होटलों और रेस्टोरेंट कारोबार के भी चौपट होने का खतरा पैदा हो गया है। मुद्रास्फीति के 41 साल के उच्चतम स्तर 11.1% पर पहुंचने के बाद ब्रिटेन में श्रमिक और कर्मचारी वर्ग में असंतोष देखा जा रहा है। खाद्य और ऊर्जा की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed