फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK court sentences six Bulgarians to 11 years in prison for spying for Russia

UK: बुल्गारिया के छह लोगों को 11 साल के कारावास की सजा, रूस के लिए जासूसी करने के आरोप में ठहराए गए थे दोषी

Tue, 13 May 2025 02:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 13 May 2025 02:03 AM IST
सार

लंदन में बुल्गारिया के छह लोगों को 11 साल तक जेल की सजा सुनाई गई है। ये सभी रूस के लिए जासूसी करने के आरोप में दोषी पाए गए थे। इन लोगों ने एक समूह बनाकर हॉलीवुड कोड नामों का इस्तेमाल किया था। 2020 से 2023 के बीच यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्पेन और मोंटेनेग्रो में पत्रकारों, राजनयिकों और यूक्रेनी सैनिकों को निशाना बनाते हुए रूसी विरोधियों का अपहरण या हत्या करने की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन
UK court sentences six Bulgarians to 11 years in prison for spying for Russia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

लंदन के एक न्यायाधीश ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को बुल्गारिया के छह लोगों को 11 साल तक जेल की सजा सुनाई है। ये लोग रूस के लिए जासूसी करने के आरोप में दोषी पाए गए थे। अभियोक्ताओं ने कहा कि छह लोगों के इस समूह ने हॉलीवुड कोड नामों का इस्तेमाल किया और 2020 से 2023 के बीच यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्पेन और मोंटेनेग्रो में पत्रकारों, राजनयिकों और यूक्रेनी सैनिकों को निशाना बनाते हुए रूसी विरोधियों का अपहरण या हत्या करने की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन


अभियोक्ताओं ने कहा कि हालांकि किसी को शारीरिक रूप से नुकसान नहीं पहुंचा। फिर भी, समूह के कारण लोगों की जान जोखिम में थी। न्यायमूर्ति निकोलस हिलियार्ड ने कहा कि यह स्पष्ट है कि इन लोगों ने विभिन्न ऑपरेशनों की योजना बनाने के लिए आधार के रूप में इस्तेमाल करके यूके की सुरक्षा और हितों को गंभीर खतरे में डाला। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इस देश का इस तरह से इस्तेमाल करता है, वह बहुत गंभीर अपराध है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: टॉड ब्लैंच को मिला ट्रंप को बचाने का इनाम, कांग्रेस के कार्यवाहक लाइब्रेरियन नियुक्त; कार्ला की लेंगे जगह
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह के सरगना रूसेव को 10 साल 8 महीने की जेल
गिरोह का सरगना 47 वर्षीय ओरलिन रूसेव, यूके के एक समंदर किनारे बसे शहर में एक पूर्व गेस्टहाउस में काम करता था। पुलिस ने रूसेव को सभी छह ऑपरेशनों में शामिल होना पाया था। इसके लिए उसे सबसे कठोर 10 साल 8 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। उसके सहयोगी 44 वर्षीय बिसर दजम्बाजोव को भी 10 साल 2 महीने की सजा दी गई है। दोनों को पिछले साल लंदन के सेंट्रल क्रिमिनल कोर्ट में जासूसी के आरोपों और झूठे पहचान दस्तावेज रखने के लिए दोषी ठहराया गया। रूसेव खुद को जैकी चैन और दजम्बाजोव को मैड मैक्स या जीन-क्लाउड वैन डेम कहता था। उनके अधीनस्थों को एनिमेटेड 'डेस्पिकेबल मी' फ्रैंचाइजी से 'मिनियंस' कहा जाता था। पुलिस ने कहा कि उनके काल्पनिक नामों ने एक घातक गंभीर गिरोह को छुपाया। 

रूसेव ने रूसी एजेंट के लिए किया काम 
अभियोजकों ने कहा कि रूसेव ने कथित रूसी एजेंट जान मार्सलेक के लिए काम किया, जो एक ऑस्ट्रियाई नागरिक है। मार्सलेक जर्मन भुगतान प्रसंस्करण फर्म वायरकार्ड के 2020 में पतन के बाद धोखाधड़ी और गबन के लिए इंटरपोल द्वारा वांछित है। उसका ठिकाना अज्ञात है। 


ये भी पढ़ें: Bangladesh: शेख हसीना की पार्टी को बड़ा झटका, आवामी लीग का पंजीकरण किया रद्द;नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार

समूह के सदस्यों ने इन योजनाओं को अंजाम देने की कोशिश की
समूह के सदस्यों ने एक पत्रकार को फंसाने की कोशिश की थी, जिसने इंग्लैंड के सैलिसबरी में 2018 में एक पूर्व रूसी जासूस को नोविचोक जहर देने में रूस की संलिप्तता को उजागर किया था। इसके अलावा, जासूसों ने ऑनलाइन प्रकाशन बेलिंगकैट के लिए एक बल्गेरियाई शोधकर्ता क्रिस्टो ग्रोजेव का वियना से स्पेन के वेलेंसिया में एक सम्मेलन तक पीछा किया। उसका अपहरण लूटने और मारने की योजना बनाई। एक अन्य ऑपरेशन में, समूह के सदस्यों ने जर्मनी में एक अमेरिकी एयर बेस पर निगरानी रखी, जहां यूक्रेनी सैनिक ट्रेनिंग ले रहे थे। 

गिरोह के बाकी सदस्यों को इतने साल की हुई सजा
न्यायमूर्ति हिलियार्ड ने गिरोह के बाकी सदस्यों को भी जेल की सजा सुनाई। गिरोह के सदस्य कैटरीन इवानोवा को 9 साल 8 महीने, वान्या गेबेरोवा को 6 साल 8 महीने, तिहोमिर इवानचेव को 8 साल और इवान स्टोयानोव को 5 साल 3 हफ्ते की जेल की सजा सुनाई गई है। सजा पूरी होने के बाद सभी दोषियों को यूके से बाहर निकाल दिया जाएगा। 

संबंधित वीडियो


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed