फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Deputy Attorney General Todd Blanche who defended Donald Trump appointed acting Librarian of Congress

US: टॉड ब्लैंच को मिला ट्रंप को बचाने का इनाम, कांग्रेस के कार्यवाहक लाइब्रेरियन नियुक्त; कार्ला की लेंगे जगह

Mon, 12 May 2025 11:36 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 12 May 2025 11:36 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बचाव करने वाले डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच को कांग्रेस का कार्यवाहक लाइब्रेरियन नियुक्त किया गया है। वह लंबे समय से लाइब्रेरियन रहीं कार्ला हेडन की जगह लेंगे। कार्ला को पिछले सप्ताह जागृत एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाकर निकाल दिया गया था। 

विज्ञापन
Deputy Attorney General Todd Blanche who defended Donald Trump appointed acting Librarian of Congress
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टॉड ब्लैंच - फोटो : एएनआई

विस्तार

डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बचाने का इनाम मिला है। उन्हें कांग्रेस का कार्यवाहक लाइब्रेरियन नियुक्त किया गया है। ब्लैंच ने 2024 के आपराधिक मुकदमे के दौरान ट्रंप का बचाव किया था। ब्लैंच को नियुक्त किए जाने की जानकारी सोमवार को न्याय विभाग ने दी। 

विज्ञापन


ब्लैंच अब कार्ला हेडन की जगह लेंगे, जो लंबे समय से लाइब्रेरियन थीं। पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस ने कुछ रूढ़िवादियों की आलोचना के बीच कार्ला को हटा दिया गया था। उन पर जागृत एजेंडा को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया गया था। कार्ला को 2015 में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नामित किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bangladesh: शेख हसीना की पार्टी को बड़ा झटका, आवामी लीग का पंजीकरण किया रद्द;नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार
विज्ञापन
विज्ञापन


हश मनी केस में ट्रंप की बचाव टीम के प्रमुख व्यक्ति थे टॉड
टॉड ब्लैंच एक पूर्व संघीय अभियोजक हैं। उन्होंने बाइडन प्रशासन के दौरान न्याय विभाग द्वारा लाए गए दो बड़े मामलों में ट्रंप का बचाव किया था। वे न्यूयॉर्क के हश मनी केस में ट्रंप की बचाव टीम में एक प्रमुख व्यक्ति थे। इस केस में ट्रंप को 34 अपराधों का दोषी पाया गया था। 

ये भी पढ़ें: श्रेय लेने की दौड़ में फिर कूदे ट्रंप: कहा- हमने भारत-पाक से कहा था कि संघर्ष नहीं रोका तो व्यापार नहीं करेंगे

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed