{"_id":"5c197afdbdec22570921004d","slug":"uk-campaign-to-consider-sikhs-as-separate-groups-in-census","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन : सिखों को जनगणना में अलग समूह मानने के लिए अभियान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन : सिखों को जनगणना में अलग समूह मानने के लिए अभियान
Wed, 19 Dec 2018 04:25 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 19 Dec 2018 04:25 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन में सिख धर्म को 2021 की जनगणना में एक अलग जातीय समूह के तौर पर दिखाने के लिए अभियान शुरू हो चुका है। ब्रिटेन के सांसदों के एक समूह ने इस अभियान को सालभर चलाने का निर्णय लिया है। बता दें कि इससे पहले देश के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) ने कहा था कि इसकी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप फॉर ब्रिटिश सिख्स ने ओएनएस पर ‘बड़े’ सिख समुदाय की अलग श्रेणी बनाने की मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाया। संस्था चाहती है कि अलग श्रेणी बनाई जाए जिससे ब्रिटिश सिखों के साथ उचित व्यवहार हो व नस्ली भेदभाव को दूर किया जा सके। संस्था की अध्यक्ष लेबर सांसद प्रीत कौर गिल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन