फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Pennsylvania shooter who killed 8 was family's patriarch, father of toddler killed says

परिवार का मुखिया था 45 साल का हमलावर: गर्भवती की एक साल की बेटी समेत आठ लोगों को मारा, वारदात से पुलिस भी सन्न

Mon, 12 Oct 2026 06:24 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एरी (अमेरिका)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एरी (अमेरिका)। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 12 Oct 2026 06:24 AM IST
सार

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में आठ लोगों की हत्या से परिवार और पड़ोसी सदमे में हैं। हमलावर को 30 साल से जानने वाली महिलाओं ने उसे पहले अच्छा इंसान बताया, लेकिन बाद में उसके व्यवहार में गिरावट आने की बात कही। आखिर सामान्य दिखने वाले इस व्यक्ति के बारे में उसके करीबियों ने क्या बताया? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
US: Pennsylvania shooter who killed 8 was family's patriarch, father of toddler killed says
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में गोलीबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी में सामूहिक गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में एक साल की बच्ची, उसकी गर्भवती मां और महिला का पांच साल का बेटा भी शामिल हैं। रविवार को बच्ची के पिता ने कहा कि हमलावर परिवार का मुखिया था। वह एक दादा भी था। वह कभी परेशान या असामान्य व्यवहार करता नहीं दिखा।
विज्ञापन


जूलियस विंडहैम ने शुक्रवार को हुई गोलीबारी के पीड़ितों की याद में बने स्मारक के पास खड़े होकर यह बात कही। उनकी एक साल की बेटी अमारियाना भी इस हमले में मारी गई। बच्ची की मां गर्भवती थी। महिला का पांच साल का बेटा और गर्भ में पल रहा बच्चा भी मारे गए।
विज्ञापन


विंडहैम ने कहा, 'मुझे लगता है कि उसका सामान्य दिखना सिर्फ दिखावा था। वह हर दिन मुस्कुराता था और सामान्य व्यवहार करता था। उसे देखकर कोई सोच भी नहीं सकता था कि ऐसा कुछ हो सकता है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


45 वर्षीय हमलावर ने खुद भी अपनी जान ले ली। अधिकारियों ने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया है। हालांकि, एरी के पुलिस प्रमुख रिक लोराह ने बताया कि हमलावर का मारे गए आठ लोगों में से सात से पारिवारिक रिश्ता था। आठवीं मृतक महिला की दोस्त थी। पुलिस ने पीड़ितों के नाम भी सार्वजनिक नहीं किए हैं।

घर के बाहर मिलीं दो महिलाओं की लाशें
रविवार को शोक मनाने पहुंचे लोगों ने उस घर के बाहर मोमबत्तियां, फूल और खिलौने रखे, जहां शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से कुछ पहले हमलावर ने गोलियां चलाई थीं। विंडहैम ने ऐसी टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर महिलाओं और बच्चों की तस्वीरें थीं। उस पर लिखा था- हमेशा मेरे दिल में रहोगे। विंडहैम ने कहा, 'मैं इस समय किस दौर से गुजर रहा हूं, इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता। लेकिन मुझे अपने समुदाय, अपने परिवार, बेटियों, बेटों और सभी लोगों के लिए मजबूत बने रहना होगा'। 

पुलिस प्रमुख लोराह ने बताया कि जांचकर्ताओं को वीडियो और ऑडियो सबूत मिले हैं। इनमें घर के अंदर से धीमी आवाज में गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दीं। इसके कुछ ही समय बाद दो महिलाएं वहां पहुंचीं। वे बेहद परेशान थीं और दरवाजा पीटने लगीं। इसके बाद हमलावर घर से बाहर आया। उसने दोनों महिलाओं पर गोली चलाई, जब वे उसकी ओर भाग रही थीं। फिर वह वापस घर के अंदर चला गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को घर के बाहर दोनों महिलाओं के शव मिले। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन और रोबोट की मदद ली। फिर अधिकारी घर के अंदर दाखिल हुए। पहली मंजिल पर पांच साल के लड़के और एक साल की बच्ची के शव मिले। सीढ़ियों के पास दो अन्य महिलाओं और दो युवकों के शव मिले। हमलावर दूसरी मंजिल पर मिला।

ये भी पढ़ें: काला सच: फिलीपीन में बच्चों के यौन शोषण का खौफनाक नेटवर्क, कैमरे के सामने परोसा जा रहा बचपन; कौन हैं खरीदार?

पुलिस प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पीड़ितों और उनके परिवारों के सम्मान में मैं यह नहीं बताऊंगा कि घर के अंदर पुलिस अधिकारियों ने क्या देखा। लेकिन मैं चाहता हूं कि हमारा समुदाय समझे कि यह घटना कितनी गंभीर थी। इस त्रासदी का इसमें शामिल लोगों और पूरे समुदाय पर कितना गहरा असर पड़ा है'। 

पुलिस ने हमले की वजह बताने से किया इनकार
एरी शहर पिट्सबर्ग से करीब 120 मील यानी 190 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। पुलिस प्रमुख लोराह ने हमले की वजह बताने से इनकार किया। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा कोई कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि जांचकर्ता पीड़ितों के रिश्तेदारों से बात करेंगे। घर के बाहर मारी गई महिलाओं के मोबाइल फोन की भी जांच की जाएगी। लोराह ने कहा, उन्हें पता था कि उस घर में कुछ हो रहा था। हमें पता लगाना है कि आखिर वह क्या था।


मारे गए लोगों में अपनी सबसे अच्छी दोस्त को खोने वाली निकोल एलर और डेबरा एलर ने बताया कि वे इस परिवार को 30 साल से ज्यादा समय से जानती थीं। निकोल एलर ने कहा कि हमलावर पहले एक अच्छा इंसान था। लेकिन बाद में उसका व्यवहार बिगड़ने लगा। 

डेबरा एलर ने कहा, वह एक प्यारा परिवार था। किसने सोचा था कि ऐसा कभी होगा?  उन्होंने दुख जताते हुए कहा, हे भगवान, यह बहुत दुखद है। उसके साथ, बच्चों के साथ या किसी के साथ भी ऐसा नहीं होना चाहिए था। उसके अपने पोते-पोतियां और बच्चे थे। कोई ऐसा कैसे कर सकता है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed