{"_id":"63aafe516909f76757112141","slug":"uk-12-more-arrested-in-connection-with-leicester-riots-after-india-pakistan-cricket-match-47-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद हुए दंगों के मामले में 12 और गिरफ्तार, अब तक 47 पर शिकंजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद हुए दंगों के मामले में 12 और गिरफ्तार, अब तक 47 पर शिकंजा
Tue, 27 Dec 2022 07:47 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:47 PM IST
सार
लिस्टर पुलिस ने बताया कि उसका जांच दल साक्ष्यों के अनुसार काम कर रहा है। कई संदिग्धों की पहचान की गई है। जांच के आधार पर 47 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Tension in Leicester after Indo-Pak Asia Cup match
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के शहर लिस्टर की सड़कों पर संघर्ष के मामले में जांच कर रही ब्रिटिश पुलिस ने दिसंबर में इस मामले में 12 और लोगों को गिरफ्तार किया है। संघर्ष सितंबर में भारत-पाकिस्तान के एक क्रिकेट मैच के बाद हुआ था।
विज्ञापन
लिस्टर पुलिस ने बताया कि उसका जांच दल साक्ष्यों के अनुसार काम कर रहा है। कई संदिग्धों की पहचान की गई है। जांच के आधार पर 47 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले कुछ दिन में 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जांच दल की अगुवाई कर रहे अधिकारी रॉब आर्थर ने बताया कि हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। इस वजह से हम ये गिरफ्तारियां कर सके हैं। गिरफ्तार किए गए सभी लोग 25 से 45 साल के हैं। लीसेस्टर के स्थायी निवासी हैं। उन्हें सितंबर में हुए संघर्षों के मामले में हिंसक व्यवहार के संदेह में या हथियार रखने के शक में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन