फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   uae welcomes recent indo pak ceasefire refers border as disputed

भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम का यूएई ने भी किया स्वागत, सीमा को बताया विवादित

Mon, 01 Mar 2021 07:49 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 01 Mar 2021 07:49 AM IST
विज्ञापन
uae welcomes recent indo pak ceasefire refers border as disputed
यूएई का झंडा - फोटो : ANI

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की पहल का संयुक्त अरब अमीरात ने स्वागत किया है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी इसकी जानकारी दी है। रविवार को जारी किए गए बयान के मुताबिक, यूएई मंत्रालय स्थायी युद्ध विराम के पालन करने के महत्व पर जोर दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को भारत-पाकिस्तान ने साझा बयान जारी कर 2003 के युद्ध विराम समझौते का सख्ती के साथ निरीक्षण करने की बात कही थी। इससे पहले ही संयुक्त राष्ट्र और संयुक्त अरब अमेरिका ने इस फैसले का स्वागत किया था। अब यूएई ने भारत-पाकिस्तान सेनाओं द्वारा कश्मीर के विवादित जगह पर युद्ध विराम के फैसले का स्वागत किया है। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि संयुक्य अरब अमीरात भारत और पाकिस्तान की सेनाओं की ओर से कश्मीर मुद्दे पर युद्ध विराम के एलान का स्वागत करता है। संयुक्त अरब अमीरात भारत और पाकिस्तान के साथ ऐतिहासिक संबंध रखता है, इसलिए इस देश ने भारत-पाकिस्तान की तरफ से उठाए गए कदम की सराहना करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया कि यूएई विदेश मंत्रालय भारत-पाकिस्तान के बीच स्थायी युद्ध विराम के पालन के महत्व पर जोर देता है। इससे दोनों देशों को फायदा होगा और शांति बहाल करने में मदद मिलेगी। भारत और पाकिस्तान के सैन्य ऑपरेशन के महानिदेशक की ओर से की गई बैठक के बाद इस समझौते  पर सहमति हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed