{"_id":"60b77d718ebc3ea5ed27f1ea","slug":"uae-sees-participation-of-women-in-business-more-than-ever","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में बड़ा बदलाव: व्यापार में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी, 10 साल पहले ही पूरा हुआ लक्ष्य","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सऊदी अरब में बड़ा बदलाव: व्यापार में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी, 10 साल पहले ही पूरा हुआ लक्ष्य
Wed, 02 Jun 2021 06:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 02 Jun 2021 06:15 PM IST
सार
सऊदी अरब में एक समय तक व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में हाशिये पर रहीं महिलाएं अब तेजी से मुख्यधारा में अपना स्थान बना रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब में महिलाओं की स्थिति में बड़ा बदलाव आ रहा है। एक समय तक व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में जहां सऊदी में महिलाओं की भागीदारी बेहद कम थी तो अब यह तस्वीर तेजी से बदलती दिख रही है। पिछले चार महीनों में यहां महिलाओं को 30 हजार कमर्शियल रजिस्ट्रेशन जारी किए गए हैं। सऊदी वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार ये रजिस्ट्रेशन थोक, खुदरा कारोबार, मोहर वाहन रिपयेरिंग, कैटरिंग समेत निर्माण और अन्य क्षेत्रों में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सऊदी अरब की लेबर मार्केट की ओर से कराए गए एक सर्वे के अनुसार 2020 की तीसरी तिमाही में महिलाओं की भागीदारी बढ़कर 31.3 फीसदी हो गई, जो साल 2019 के अंत में 26 फीसदी थी। सऊदी अरब ने साल 2030 तक महिलाओं की 30 फीसदी भागीदारी का लक्ष्य रखा था, जो 10 साल पहले ही पूरा हो गया। इसके पीछे का बड़ा कारण उदारवाद की बयार को बताया जा रहा है जिसने महिलाओं को व्यापार के क्षेत्र में लाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
सऊदी में पहली बार प्रकाशित हुआ फीमेल लीडर्स आउटलुक
वहीं, ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म केपीएमजी ने सऊदी अरब में पहली बार फीमेल लीडर्स आउटलुक प्रकाशित किया है। पिछले साल किए गए इस सर्वेक्षण में सऊदी अरब समेत 52 देशों की 675 महिला नेताओं को शामिल किया गया था। इसमें शामिल सऊदी की पहली महिला खालौदा मऊसा का कहना है कि डिजिटलीकरण ने इसमें काफी मदद की है। कोरोना काल के दौरान भी डिजिटाइजेशन ने बहुत मदद की और इससे कई क्षेत्रों में तेजी देखने को मिली है।
विज्ञापन