{"_id":"643602df2685ff6c6b097fe7","slug":"uae-says-it-has-not-deepened-its-ties-with-russia-intelligence-agency-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया दस्तावेज : रूसी अफसरों ने यूएई के साथ नए रिश्ते बनाए, अरब देश ने आरोप को कहा-झूठा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खुफिया दस्तावेज : रूसी अफसरों ने यूएई के साथ नए रिश्ते बनाए, अरब देश ने आरोप को कहा-झूठा
Wed, 12 Apr 2023 06:31 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 12 Apr 2023 06:31 AM IST
सार
अरब देश ने इस आरोप को झूठा बता कर खारिज किया है। यूएई का कहना है कि उसने रूस की खुफिया एजेंसी के साथ अपने रिश्ते गहरे नहीं किए हैं, लेकिन अमेरिका की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
यूएई का झंडा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कथित रूप से लीक कुछ अमेरिकी खुफिया दस्तावेजों में पता चला है कि रूस के खुफिया अधिकारियों ने तेल समृद्ध यूएई को अमेरिका व ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों के खिलाफ काम करने के लिए राजी कर लिया था। हालांकि, इन दस्तावेजों पर टिप्पणी करने से अमेरिकी अधिकारियों ने इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, अरब देश ने इस आरोप को झूठा बता कर खारिज किया है। यूएई का कहना है कि उसने रूस की खुफिया एजेंसी के साथ अपने रिश्ते गहरे नहीं किए हैं, लेकिन अमेरिका की चिंता इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि रूस और रूसियों पर यूक्रेन हमले को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों को यूएई नाकाम करने की कोशिश कर रहा है। दस्तावेज में ‘रूस/यूएई : खुफिया रिश्ते गहरे’ नामक नौ मार्च के एक शोध का हवाला दिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने दस्तावेज की प्रमाणिकता की पुष्टि से इन्कार किया है। हालांकि, यह उन दस्तावेजों की तरह लगता है, जो हाल में लीक हुए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) से लीक गुप्त दस्तावेजों का मामला अब बाइडन प्रशासन के गले की फांस बनता जा रहा है। पेंटागन ने माना है कि इन दस्तावेजों का लीक होना अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पेंटागन ने कहा था कि यूक्रेन युद्ध से जुड़े उसके कई दस्तावेज लीक हो गए हैं।
विज्ञापन