{"_id":"61e84bd5dfc8a47aa80267fe","slug":"uae-requests-unsc-for-calling-a-meeting-on-houthi-terrorist-attacks-that-killed-two-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूधाबी आतंकी हमला: यूएई ने यूएनएससी से किया बैठक करने का अनुरोध, दो भारतीयों और एक पाकिस्तानी की गई थी जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अबूधाबी आतंकी हमला: यूएई ने यूएनएससी से किया बैठक करने का अनुरोध, दो भारतीयों और एक पाकिस्तानी की गई थी जान
Wed, 19 Jan 2022 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:05 PM IST
सार
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के हवाई अड्डे के पास सोमवार को ड्रोन हमले के बाद कई विस्फोट हुए थे। इनमें दो भारतीयों व एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए। यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
अबुधाबी एयरपोर्ट पर हुआ धमाका
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपनी राजधानी अबूधाबी में हूती विद्रोहियों की ओर से किए गए आतंकी हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से एक बैठक करने का अनुरोध किया है। सोमवार को अबूधाबी एयरपोर्ट पर हुए इस आतंकी हमले में दो भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई थी। वहीं, छह अन्य लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
मारे गए तीनों लोग अबू धाबी राष्ट्रीय तेल कंपनी (एडीएनओसी) के कर्मचारी थे। भारतीय दूतावास ने मंगलवार को बताया था कि घायल हुए छह लोगों में भी दो भारतीय नागरिक शामिल हैं। दोनों को सोमवार की रात ही इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। दूतावास ने पीड़ित भारतीयों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
यूएई ने इस संबंध में मंगलवार को यूएनएससी के जनवरी के लिए अध्यक्ष नार्वे को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में इस आतंकवादी हमले को संबोधित करने के लिए एक बैठक बुलाने का अनुरोध किया गया है। यूएई सरकार ने यूएनएससी से अनुरोध किया है कि इन आतंकवादी हमलों के खिलाफ वह एक सुर में आवाज उठाए और इनकी कड़ी निंदा करे।
विज्ञापन
'हूती विद्रोहियों का कदम अस्थिरता को बढ़ाने वाला'
संयुक्त राष्ट्र के लिए यूएई की स्थाई प्रतिनिधि लाना नुसीबेह ने इस घटना को लेकर कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए किए गए हूती विद्रोहियों के इन हमलों की यूएई कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि हूती विद्रोहियों का यह कदम क्षेत्र में अस्थिरता को बढ़ाने वाला और अशांति को जन्म देने वाला है।