फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UAE princess hend al qassimi offer prayers at hindu temple which angers muslim  fundamentalist

यूएई की राजकुमारी कासिमी पहुंचीं मंदिर, कट्टरपंथियों ने किया ट्रोल तो दिया करारा जवाब

Fri, 22 May 2020 12:20 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 22 May 2020 12:20 PM IST
सार

  • यूएई की राजकुमारी हिंद अल कासिमी ने मंदिर में पूजा करने का वीडियो साझा किया 
  • इसके बाद वह मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गईं 
  • उन्होंने करारा जवाब देकर सबकी बोलती बंद कर दी 

विज्ञापन
UAE princess hend al qassimi offer prayers at hindu temple which angers muslim  fundamentalist
यूएई की राजकुमारी हिंद अल कासिमी ने मंदिर में पूजा की - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत में मुसलमानों के साथ होने वाले कथित उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाली संयुक्त अरब अमीरात की राजकुमारी हिंद अल कासिमी मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने बुधवार को चेन्नई के गोल्डन टेंपल के दर्शन और पूजा करने का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। 

विज्ञापन


इसके बाद मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन्हें 'काफिर' कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि राजकुमारी ने उन्हें करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी। राजकुमारी हिंद अल कासिमी ने बताया कि मैंने मुस्लिम होने के बावजूद पूजा की और मुझे वहां एक अद्भुत ऊर्जा का अहसास हुआ। मैंने भारत में पुदुचेरी के पहाड़ों को देखा। मैं खेतों में गई। मैंने साड़ी और बिंदी खरीदी। मैंने गोल्डन टेंपल की यात्रा की। केले के पत्ते पर खाना खाया।
विज्ञापन


राजकुमारी ने बताया कि पूरा मंदिर सोने से बना था। मैं मुस्लिम हूं लेकिन लोगों के साथ प्रार्थना साझा करने के लिए गई थी। मंदिर में मैंने लक्ष्मी, शिव, हनुमान के दर्शन किए। उन पर जल अर्पित किया। लोगों को अविश्वसनीय भारत देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजकुमारी के वीडियो पर विवाद 
राजकुमारी ने वीडियो पर विवाद शुरू हो गया है। मुस्लिम कट्टरपंथियों ने मंदिर में पूजा करने को 'हराम' बताते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इसका कड़ा जवाब देते हुए राजकुमारी ने कहा, 'यह हराम तब होता जब मैंने अपने खुदा के अलावा किसी और ईश्वर की इबादत की होती। मैं अपने खुदा की इबादत करती हूं और वे अपने। मैं मंदिर की वास्तुकला से बेहद प्रभावित हुई और सोने के मंदिर के ढांचे ने मन मोह लिया। मैंने नए दोस्तों से मुलाकात की और उनके साथ खाना खाया। उनसे संस्कृति और धर्म पर बात की। इसमें गलत क्या है?'

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed