यूएई: निवेशकों और कुशल श्रमिकों को बुलाने के लिए ‘ग्रीन वीजा’ लॉन्च, प्रवासियों के लिए अब नौकरी करना आसान
- नया 'ग्रीन वीजा' रखने वाले लोग कंपनी के प्रायोजन के बिना काम कर सकेंगे
- ग्रीन वीजा धारक की परमिट पर उसके माता-पिता और 25 साल की उम्र तक के बच्चे भी यूएई की यात्रा कर पाएंगे
- प्रतिभा को आकर्षित करने और विकास को बढ़ावा देने के लिए कदम यूएई ने यह उठाया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात ने रविवार को नए ‘ग्रीन वीजा’ की घोषणा की, जो किसी नियोक्ता द्वारा प्रायोजित किए बिना काम के लिए आवेदन करने की अनुमति देता है। अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए, संयुक्त अरब अमीरात ने हाल ही में घोषणा की है कि वह ग्रीन वीजा शुरू करने और गोल्डन वीजा के लिए पात्रता का विस्तार करने के लिए तैयार है। यूएई ने रविवार को प्रवासियों के लिए कड़े रेजीडेंसी नियमों को आसान बनाने के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की क्योंकि देश अपने वित्त में सुधार करना चाहता है और विदेशी निवासियों और पूंजी को आकर्षित करना चाहता है।
आम तौर पर, विदेशियों को केवल उनके रोजगार से जुड़े सीमित वीजा दिए जाते हैं, और दीर्घकालिक निवास प्राप्त करना मुश्किल होता है। दावा किया जा रहा है कि यह कदम निवेशकों और अत्यधिक कुशल श्रमिकों के साथ-साथ छात्रों और स्नातकों को लक्षित करने के लिए उठाया गया है। ग्रीन वीजा धारक की परमिट पर उसके माता-पिता और 25 साल की उम्र तक के बच्चे भी यूएई की यात्रा कर पाएंगे।
नए ग्रीन वीजा के मुख्य बिंदु
- ग्रीन वीजा धारक की परमिट पर उसके माता-पिता और 25 साल की उम्र तक के बच्चे भी यूएई की यात्रा कर पाएंगे।
- यूएई सरकार अपनी नौकरी खो चुके लोगों को 6 महीने तक यूएई में रहने की अनुमति देगी जो एक प्रोत्साहन है क्योंकि ज्यादातर वीजा का संबंध रोजगार से है।
- इससे 15 साल से अधिक उम्र के अस्थायी श्रमिकों को काम पर रखा जा सकेगा और रोजगार के बाजार में छाई मंदी को दूर किया जा सकेगा।
- विदेशी निवासी यूएई की आबादी का 80 प्रतिशत हिस्सा हैं और पिछले कुछ दशकों से देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रहे हैं।
- विदेशी नागरिक प्राइवेट फील्ड में काम करते हैं और यूएई में संपत्ति खरीदकर या दुनिया के कुछ सबसे बड़े मॉल में खरीदारी करके देश की अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं।
- यूएई सरकार ने यह भी बताया कि जिन लोगों की नौकरी गई है उन्हें देश में 180 दिनों के लिए रहने की अनुमति दी जाएगी। हाल के वर्षों में ऑयल की कीमतें गिरने से यूएई की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है।
भारतीयों को कैसे होगा फायदा?
संयुक्त राष्ट्र (2020) की एक रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बड़ी संख्या में भारतीय अप्रवासी रहते हैं, जिनकी संख्या लगभाग 35 लाख (3.5 मिलियन) है। यूएई सरकार का यह नया कदम प्रौद्योगिकी क्षेत्र के श्रमिकों को लाभान्वित करने का मौका देगा क्योंकि यूएई की योजना प्रतिभाशाली लोगों को काम पर रखने और प्रौद्योगिकी कंपनियों को आकर्षित करने पर केंद्रित है।
छुट्टियां मनाने यूएई पहुंच रहे टूरिस्ट
यूएई के अधिकारियों ने 30 अगस्त से सभी वैक्सीन लगवा चुके पर्यटकों को टूरिस्ट वीजा फिर से देने की घोषणा की थी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां मनाने के लिए यूएई की यात्रा कर रहे हैं। भारत से यूएई हवाई रूट पर यात्रा के लिए आवेदकों की संख्या और हवाई किराए में आश्चर्यजनक इजाफा हुआ है।