फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   U.K, Germany and Italy detect Omicron coronavirus variant cases

कोरोना: विश्व में बढ़ रहा है नए वैरिएंट का प्रकोप, ब्रिटेन-जर्मनी और इटली में 'ओमिक्रॉन' की पुष्टि

Sun, 28 Nov 2021 12:19 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 28 Nov 2021 12:19 PM IST
सार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने वाकई दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटेन, जर्मनी और इटली में भी इस नए वैरिएंट के मामलों का पता लगाया गया है। कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
U.K, Germany and Italy detect Omicron coronavirus variant cases
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन - फोटो : self

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रकोप धीरे धीरे बढ़ता हुआ दिख रहा है। लोग इससे खौफजदा हैं। ब्रिटेन, जर्मनी और इटली में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों का पता लगाया गया है। इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के इस नए वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए नए कदम उठाए जाने की घोषणा भी कर दी है। उधर, कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दुनियाभर में दक्षिण अफ्रीका से आए लोगों की जांच की जा रही है क्योंकि सबसे पहले इस वैरिएंट की पुष्टि यहीं हुई थी। 

विज्ञापन


कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने वाकई चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि ब्रिटेन में दो मामलों की पुष्टि हुई है। ये दोनों मामले दक्षिणी अफ्रीका की यात्रा से जुड़े थे। उधर, जर्मनी में भी ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों के मामले सामने आए हैं। जर्मनी में म्यूनिख के मैक्स वोन पेट्टेनकोफर इंस्टीट्यूट ने भी 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो यात्रियों के ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि की है। इटली और चेक गणराज्य में भी इस नए वैरिएंट के मामलों की पुष्टि की गई है। 
विज्ञापन


इटली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान ने कहा कि मिलान में एक व्यक्ति में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है जो मोजाम्बिक से आए थे। चेक गणराज्य के लिबरेक शहर के एक अस्पताल में ओमीक्रोन के मामले सामने आए हैं। बता दें कि कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट के मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। रूस में डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधि मेलिता वुजनोविक ने कहा कि कोरोना के नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन से नहीं घबराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed