फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two women stranded in the desert of Dubai booked a camel through a cab service app; video viral on internet

अजब-गजब: दुबई के रेगिस्तान में फंसी दो महिलाओं ने कैब सर्विस एप से बुक किया ऊंट; इंटरनेट पर वीडियो वायरल

Tue, 22 Oct 2024 05:57 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: बशु जैन Updated Tue, 22 Oct 2024 05:57 PM IST
सार

महिलाओं को कैब सर्विस एप पर कार या बाइक नहीं बल्कि ऊंट की सवारी का विकल्प दिखाई दिया। इसके बाद महिलाओं के ऊंट की सवारी बुक की, तो एक आदमी ऊंट को लेकर पहुंचा।

विज्ञापन
Two women stranded in the desert of Dubai booked a camel through a cab service app; video viral on internet
कैब सर्विस एप पर दिखता ऊंट की सवारी का विकल्प और ऊंट लेकर आता युवक। - फोटो : Instagram/@jetset.dubai

विस्तार

दुबई में एक बार फिर अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां रेगिस्तान के बीच में फंसी दो महिलाओं ने जब कैब सर्विस एप से मदद मांगी तो कुछ ऐसी सहायता मिली कि वे हैरान रह गईं। महिलाओं को कैब सर्विस एप पर कार या बाइक नहीं बल्कि ऊंट की सवारी का विकल्प दिखाई दिया। इसके बार महिलाओं के ऊंट की सवारी बुक की, तो एक आदमी ऊंट को लेकर पहुंचा। इस वाकये का वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक दो महिलाएं दुबई-हट्टा रोड पर अल बदायेर में मध्य रेगिस्तान में रास्ता भटक गई हैं। वे मदद के लिए अपने मोबाइल पर एक कैब सर्विस एप खोलती हैं तो हैरान रह जाती हैं। उन्हें एप पर सवारी के तौर पर ऊंट का विकल्प दिखता है। दोनों महिलाएं ऊंट की सवारी बुक भी कर देती हैं। कुछ देर में एक युवक ऊंट को लेकर उनके पास पहुंचता है और सवारी कराता है।  महिलाएं वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि हम रास्ता भटक गए थे और हमने एक ऊंट बुक किया। 
विज्ञापन


वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। इसे अब तक तीस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो पर लगातार यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि केवल दुबई में ही ऊंट को बुक किया जा सकता है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। एक और यूजर ने दावा किया कि दुबई में ही यह हो सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या वह टिप में खजूर लेते हैं?  वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि अगली बार मैं एप पर उड़ने वाला कारपेट बुक करुंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसलिए मैं दुबई को प्यार करता हूं, क्योंकि यह आश्चर्यों भरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed