फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two trains collided in Bangladesh, 15 people died, many suffered serious injuries

बांग्लादेश में दो ट्रेनें टकराईं, 15 लोगों की मौत, कई को आईं गंभीर चोटें

Tue, 12 Nov 2019 11:06 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Tue, 12 Nov 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Two trains collided in Bangladesh, 15 people died, many suffered serious injuries
बांग्लादेश में दो ट्रेनों के बीच हुई टक्कर

बांग्लादेश में सोमवार दो ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में करीब 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा देर रात हुआ, जब दो यात्री गाड़ियां आमने-सामने से टकरा गईं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के ब्राह्मणबरिया जिले में सोमवार देर रात दो यात्री ट्रेनों की भिड़ंत हो गई। इसमें 15 लोगों मारे गए और कई घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार यह हादसा रात दो बजे हुआ। हादसे के वक्त उदयन एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थी, तभी उसकी टक्कर एक अन्य ट्रेन से हो गई।
विज्ञापन


इसमें दो कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिला पुलिस प्रमुख ने मृतकों की संख्या की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल अन्य यात्रियों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे के तुरंत बाद बचाव और राहत अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय सरकार के प्रशासक हयात उद दौला ने बताया कि इस घटना में 40 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, बांग्लादेशी न्यूज एजेंसी के मुताबिक इसमें करीब 100 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed