{"_id":"5df5b4918ebc3e87ba6440f4","slug":"two-pensioners-killed-and-thousands-of-homes-left-without-electricity-as-gale-force-winds-hit-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में तूफान से दो लोगों की मौत, हजारों घरों की बिजली हुई गुल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस में तूफान से दो लोगों की मौत, हजारों घरों की बिजली हुई गुल
Sun, 15 Dec 2019 11:23 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : pedestrian.tv
पश्चिमी फ्रांस में तेज हवाओं और बाढ़ के कारण दो पेंशनधारियों की मौत हो गई है वहीं हजारों में बिजली नहीं है। वहीं 11 विभागों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। यह चेतावनी शनिवार शाम को जारी की गई है। पायरेनीस-अटलांटिक में एक 70 साल के व्यक्ति के वाहन पर पेड़ गिर गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं एसपीयंस के लोट-एट-गैरोन्ने क्षेत्र में एक 76 साल के व्यक्ति को पानी की लहरें अपने साथ बहा ले गईं। 24 घंटे बाद बचाव कर्मियों को उसका शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर मिला। तूफान के कारण पांच लोग घायल हो गए हैं। जिसमें दो घायल हो गए हैं। इन सभी के वाहनों पर पेड़ गिर गया है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर से लगभग 40,000 और शाम से 15,000 घर बिना बिजली के हैं। बिजली कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि 2,000 तकनीशियनों को बिजली की सप्लाई करने के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि लोगों के यहां बिजली नहीं है तो वह कंपनी को फोन करें।
विज्ञापन