फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Pakistan Army troops killed in exchange of fire with Indian troops on LOC Kashmir says Pakistan Army

कश्मीर में गोलीबारी पाक को पड़ी भारी, कबूला-भारत की जवाबी कार्रवाई में दो सैनिक ढेर

Thu, 10 Dec 2020 09:41 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 10 Dec 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Two Pakistan Army troops killed in exchange of fire with Indian troops on LOC Kashmir says Pakistan Army
भारत की जवाबी कार्रवाई में मारे गए पाकिस्तानी सैनिक - फोटो : Twitter/@OfficialDGISPR

जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान अक्सर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहता है। हालांकि, इस बार उसकी नापाक चाल उस पर ही भारी पड़ गई। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर पाकिस्तानी के दो सैनिकों को ढेर कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि पाकिस्तान ने कबूल किया है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में उसके दो जवान मारे गए हैं। 

विज्ञापन



अक्सर देखा जाता है कि पाकिस्तान मारे गए अपने सैनिकों के बारे में आसानी से जानकारी नहीं देता है, लेकिन इस बार पाकिस्तान ने मारे गए अपने जवानों के फोटो भी जारी कर  यह स्वीकार किया है कि भारतीय सेना ने उसके दो सैनिकों को मार गिराया है। गौरतलब है कि सर्दियों के मौसम में पाक सेना सीजफायर का उल्लंघन कर आतंकियों की कश्मीर में घुसपैठ का प्रयास करती रहती है। 
विज्ञापन



 


पाकिस्तानी सेना ने ट्वीट कर बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के खुईराता सेक्टर में भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई में दो पाकिस्तानों सैनिकों की मौत हुई है। मरने वालों में लांस नायक तारिक और सिपाही जरूफ शामिल हैं। वहीं, अपने इस ट्वीट में पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उनकी जवाबी कार्रवाई में दो भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं।  

सर्जिकल स्ट्राइक का सता रहा डर, सेना को हाई अलर्ट पर रहने का दिया आदेश
पाकिस्तानी सेना द्वारा अपने सैनिकों के मारे जाने की बात को उस वक्त कबूला गया है, जब उसे एक बार फिर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का खतरा महसूस हो रहा है। पाकिस्तान ने अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। 

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून का कहना है कि खुफिया एजेंसियों से ऐसे संकेत मिले हैं कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए भारत सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। अखबार ने सेना के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि स्ट्राइक की आशंका के चलते पाकिस्तान ने भारत से लगी सीमाओं पर सैनिकों को चौकन्ना रहने को कहा है। 


यह भी पढ़े: पाक को सता रहा सर्जिकल स्ट्राइक का डर, कहा- किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने को कार्रवाई संभव

पाकिस्तान के अखबार जियो न्यूज ने भी इस खबर को प्रकाशित है। जियो न्यूज ने लिखा है कि पाकिस्तान ने भारत के किसी फ्लैग ऑपरेशन या सर्जिकल स्ट्राइक की आशंका के चलते सेना को हाई अलर्ट पर रखा है। अखबार का कहना है कि भारत अपनी आंतरिक और बाहरी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।
 
भारत ने उरी और पुलवाला का बदला एयर स्ट्राइक कर लिया था
गौरतलब है कि उरी सैन्य कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के पैरा कमांडो की टीम ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस हमले में आतंकियों के अड्डे तहस-नहस हो गए और कई पाकिस्तानी सैनिकों की भी मौत हुई। इसके बाद पुलवाला में सीआरपीएफ पर हुए हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed