फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Pakistan Army officers killed in gunfire with armed militants

पाकिस्तान: उत्तरी वजीरिस्तान में सुरक्षा चौकी पर आतंकियों का बड़ा हमला, दो अधिकारी मारे गए

Mon, 27 Feb 2023 09:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Feb 2023 09:42 PM IST
सार

आईएसपीआर) के मुताबिक, आतंकवादियों ने रविवार को पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पिनवाम क्षेत्र में एक सुरक्षा जांच चौकी पर गोलीबारी की, जिसका सेना ने तत्काल जवाब दिया।

विज्ञापन
Two Pakistan Army officers killed in gunfire with armed militants
उत्तरी वजीरिस्तान, पाकिस्तान (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में आतंकवाद की ताजा लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। देश में सिलसिलेवार आतंकी हमले हो रहे हैं। सोमवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में एक सुरक्षा जांच चौकी पर सशस्त्र आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इसमें दो अधिकारी मारे गए।  सेना की मीडिया मामलों की शाखा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 

सेना की मीडिया शाखा ने बयान में क्या कहा?
इस्लामी देश की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, आतंकवादियों ने रविवार को पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पिनवाम क्षेत्र में एक सुरक्षा जांच चौकी पर गोलीबारी की, जिसका सेना ने तत्काल जवाब दिया। आईएसपीआर ने कहा, गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए जबकि दो अन्य को गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया। गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारी भी मारे गए हैं। सेना की मीडिया शाखा ने कहा कि आतंकवादियों के सफाए के लिए इलाके की तलाशी ली जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की हमले की निंदा 
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की है और पाकिस्तानी सेना के दोनों अधिकारियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हमले की अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। रविवार की घटना देशभर में आतंकवादी हमलों में वृद्धि के बीच हुई। पाकिस्तान आतंकवाद की लहर से प्रभावित है। देश का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत, बलूचिस्तान, पंजाब और सिंध प्रांत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। 
 

विज्ञापन

पिछले माह पेशावर की मस्जिद पर हुआ था बड़ा हमला
30 जनवरी को पेशावर की एक मस्जिद में दोपहर की नमाज के दौरान तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था, जिसमें 101 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे। पिछले साल नवंबर में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने जून 2022 में सरकार के साथ हुए अनिश्चितकालीन संघर्ष विराम को रद्द कर दिया था और अपने आतंकवादियों को सुरक्षा बलों पर हमले करने का आदेश दिया था। 
 

संघर्ष विराम खत्म होने के बाद टीटीपी के हमले तेज
पाकिस्तान को उम्मीद थी कि सत्ता में आने के बाद अफगान तालिबान, टीटीपी के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई करेगा और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल बंद कर देगा। लेकिन तालिबान के सत्ता में आने के बाद से देशभर में हमले तेज हो गए हैं। पिछले हफ्ते, अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने पहली बार पाकिस्तान को प्रस्ताव दिया था कि वह पाकिस्तान-अफगान सीमा क्षेत्रों से प्रतिबंधित टीटीपी सदस्यों और उनके 30 हजार से ज्यादा निशस्त्र करने के लिए तैयार है लेकिन पाकिस्तान सरकार उनके पुनर्वास का खर्च वहन करे। वर्ष 2007 में कई आतंकवादी संगठनों के समूह के रूप में टीटीपी का गठन किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed