फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two more black people died in America, protesters demand attention 

अमेरिका में दो और अश्वेत लोगों की मौत, प्रदर्शनकारियों ने की ध्यान देने की मांग

Sun, 14 Jun 2020 08:34 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आसिम खान Updated Sun, 14 Jun 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
Two more black people died in America, protesters demand attention 
अश्वेत व्यक्ति की मौत के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

अमेरिका में दो और अश्वेत लोगों की मौत हो गई है। जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को दो और काले लोगों की मौत पर ध्यान देने की मांग की है। एक व्यक्ति कैलिफोर्निया में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया था और दूसरे को अटलांटा के एक रेस्तरां के बाहर पुलिस द्वारा गोली मार दी गई थी। 

विज्ञापन


हादसे के कुछ घंटों बाद अटलांटा पुलिस प्रमुख ने इस्तीफा दे दिया। इस बीच यूरोप में कार्यकर्ताओं ने लंदन और पेरिस में पुलिस के साथ हाथापाई की। जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से ही लोग 'ब्लैक लिव्स मैटर' को लेकर लगभग तीन सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अटलांटा में शुक्रवार की रात को एक रेस्तरां के बाहर एक पुलिस अधिकारी ने क्षेत्र परीक्षण के दौरान हुए संघर्ष में एक अश्वेत व्यक्ति को गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक व्यक्ति ने अधिकारी के टेजर (इलेक्ट्रिक उपकरण) को छीन लिया लेकिन जब उसे गोली लगी वह भाग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद शहर के पुलिस प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शनिवार शाम को अटलांटा की मेयर कीशा लांस बॉटम्स ने घोषणा की कि उसने पुलिस प्रमुख एरिका शील्ड्स का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 

मेयर ने कहा कि ब्रूक्स पर गोली चलाने वाले अधिकारी को तुरंत बर्खास्त किया जाता है। बोटम्स ने कहा, ‘मुझे विश्वास नहीं होता कि यह बल के उपयोग का सही औचित्य है और अधिकारी को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाता है।’ उन्होंने कहा कि पुलिस प्रमुख पद से इस्तीफा देने का फैसला शील्ड का अपना है और वह शहर में अब अनिर्धारित भूमिका निभाएंगी।

वहीं, कैलिफोर्निया के पामडेल में सैकड़ों लोगों ने 24 वर्षीय रॉबर्ट फुलर की मौत की जांच की मांग करने के लिए मार्च किया, जो सिटी हॉल के पास बुधवार तड़के एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। 


अधिकारियों ने कहा कि व्यक्ति की मौत आत्महत्या है। बता दें कि पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या पर न्याय और नस्लीय समानता की मांग को लेकर पूरे देश और दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed