{"_id":"6354df66b2d0547e0e49b959","slug":"two-missing-indians-who-helped-in-kenyan-president-campaign-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kenya: केन्या में चार माह से लापता दो भारतीयों की हत्या, राष्ट्रपति की मदद करना पड़ा महंगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Kenya: केन्या में चार माह से लापता दो भारतीयों की हत्या, राष्ट्रपति की मदद करना पड़ा महंगा
Sun, 23 Oct 2022 12:07 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरौबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरौबी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:07 PM IST
सार
दोनों भारतीय जुल्फिकार अहमद खान और उसके दोस्त मोहम्मद जैद सामी किदवई ने राष्ट्रपति रुटो के चुनाव अभियान की सफलता में बड़ा योगदान दिया था।
विज्ञापन
जुल्फिकार अहमद खान
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केन्या में करीब चार महीनों से लापता दो भारतीयों की हत्या कर दी गई है। इसकी जानकारी केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो के बेहद करीबी डेनिस इटुंबी ने दी है। इस हत्या के पीछे आपराधिक जांच निदेशालय (डीसीआई) की भंग की जा चुकी इकाई एसएसयू का हाथ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों भारतीय राष्ट्रपति के अभियान में कर रहे थे मदद
बताया जा रहा है कि दोनों भारतीय जुल्फिकार अहमद खान और उसके दोस्त मोहम्मद जैद सामी किदवई ने राष्ट्रपति रुटो के चुनाव अभियान की सफलता में बड़ा योगदान दिया था। वे केन्या क्वांजा डिजिटल अभियान टीम का हिस्सा थे। जांच में दोनों भारतीयों के लापता होने के पीछे डीसीआई की इकाई एसएसयू का हाथ होने का पता चला। जिसके बाद राष्ट्रपति ने एसएसयू को भंग करने का आदेश जारी किया था और इसके कुछ दिनों बाद ही दोनों भारतीयों की हत्या की खबर सामने आई है।
विज्ञापन
जुलाई में दोनों दोस्त हुए थे लापता
जुल्फिकार अहमद खान और उनके दोस्त मोहम्मद जैद सामी किदवई जुलाई के महीने में मोम्बासा रोड से टैक्सी ड्राइवर निकोडेमस मवानिया के साथ लापता हो गए थे। इसके बाद इसकी जांच बिठाई गई तो पता चला कि दोनों के लापता होने के पीछे आपराधिक जांच निदेशालय (डीसीआई) की भंग की जा चुकी इकाई एसएसयू का हाथ है।
विज्ञापन