फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Indian students drown in US lake

US: 'थैंक्स गिविंग वीकेंड' के दौरान हादसा, झील में डूबकर दो भारतीय छात्रों की जान गई, शव बरामद

Mon, 28 Nov 2022 05:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 28 Nov 2022 05:06 PM IST
सार

सरकारी एजेंसी 'मिसौरी स्टेट हाइवे पेट्रोल' के द्वारा मृतकों की पहचान उत्तेज कुंता (24 वर्षीय) और शिवा केलीगरी (25 वर्षीय) के रूप में की गई है। दोनों छात्र थे।  

विज्ञापन
Two Indian students drown in US lake
मृतक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी राज्य मिसौरी की ओजार्क्स झील में डूबने से दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। दोनों तेलंगाना के रहने वाले थे। घटना शनिवार को थैंक्स गिविंग वीकेंड के दौरान हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सरकारी एजेंसी 'मिसौरी स्टेट हाइवे पेट्रोल' के द्वारा मृतकों की पहचान उत्तेज कुंता (24 वर्षीय) और शिवा केलीगरी (25 वर्षीय) के रूप में की गई है। दोनों छात्र थे। मृतकों का विवरण तत्काल ज्ञात नहीं है। 
विज्ञापन


तेलंगाना के मंत्री के. टी. रामाराव (केटीआर) ने एक ट्वीट में बताया कि उन्होंने अपनी टीम से कहा है कि वे मृतकों के शवों को उनके परिवारों तक जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए मदद करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिसौरी स्टेट हाइवे पेट्रोल को शनिवार की दोपहर करीब 2.20 बजे एक फोन कॉल आया। इसमें दोनों का पता लगाने के लिए मदद की गुहार लगाई गई थी। पुलिस ने एक बयान में बताया कि यह घटना तब हुई जब झील में तैरने गए उत्तेज कुंता पानी से ऊपर नहीं आए। अपने दोस्त को बचाने के लिए शिवा केलीगरी झील में कूद गया। लेकिन वह भी वापस नहीं आया। 

पुलिस ने कहा, घटना के दो घंटे बाद तक बचाव अभियान चलाया गया। शनिवार को कुंता का शव बरामद किया गया, जबकि केलीगरी का शव रविवार को बरामद किया गया। 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। दोनों एयरबीएनबी के प्रबंधन के यहां रह रहे थे। उन्होंने बताया कि मदद के लिए रोने की आवाज सुनकर उन्होंने आपातकालीन सेवाओं को फोन किया। उन्होंने कहा, मैंने 911 पर कॉल किया और मेरी बेटी ने भी 911 पर कॉल किया। 


एक स्थानीय टेलीविजन चैनल ने उनके हवाले से कहा, मेरा भाई पानी में कूद गया और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक वह कायक तक पहुंचे, तब तक वे मर चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed