फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Indian arrested in Sri Lanka for illegal visa

अवैध वीजा रखने के आरोप में दो भारतीय नागरिक श्रीलंका में गिरफ्तार

Wed, 01 May 2019 12:59 PM IST
आसिम खान भाषा, कोलंबो
भाषा, कोलंबो Published by: आसिम खान Updated Wed, 01 May 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
Two Indian arrested in Sri Lanka for illegal visa
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका में रहने के दौरान यहां के आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वेलीकाडा थाने के अधिकारियों के हवाले से संडे टाइम्स ने खबर दी है कि दो भारतीय जिनकी उम्र 28 और 32 साल है, को राजागिरिया इलाके से गिरफ्तार किया गया। इनके पास वैध वीजा नहीं था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों भारतीय नागरिकों को अलुतकाडे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। पिछले सप्ताह भी इन्हीं आरोपों पर 13 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में दस नाइजीरियाई, एक ईराकी और एक थाइलैंड निवासी शामिल हैं। गौरतलब है कि देश में ईस्टर के मौके पर हुए आतंकी हमले में 253 लोगों के मारे जाने और 500 अन्य के घायल होने के बाद श्रीलंका सरकार के सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के बाद ये गिरफ्तारी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed