फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two earthquakes occurred in Baglung Nepal within an hour

Nepal Earthquake: पश्चिमी नेपाल में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए, फिलहाल कोई नुकसान नहीं

Wed, 28 Dec 2022 07:34 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 07:34 AM IST
सार

बागलुंग जिले में 01:23 (स्थानीय समयानुसार) पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं दूसरा भूकंप पर बागलुंग जिले के खुंगा के आसपास 02:07 (स्थानीय समयानुसार) पर आया।

विज्ञापन
Two earthquakes occurred in Baglung Nepal within an hour
Earthquake - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल में बुधवार को देर रात एक घंटे के अंदर भूकंप के दो झटके आए। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर नेपाल के अनुसार बागलुंग जिले में महसूस किए गए झटकों की तीव्रता 4.7 और 5.3 रही। जानकारी के अनुसार, नेपाल के बागलुंग में एक और दो बजे (स्थानीय समय) के बीच भूकंप आए, हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन


एनईएमआरसी से मिली रीडिंग के अनुसार, बागलुंग जिले में 01:23 (स्थानीय समयानुसार) पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं दूसरा भूकंप पर बागलुंग जिले के खुंगा के आसपास 02:07 (स्थानीय समयानुसार) पर आया। फिर तड़के तीन बजकर 28 मिनट पर चार तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इस बार भूकंप का केंद्र अधिकारी चौक था। एनईएमआरसी ने ट्वीट कर कहा कि अभी तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


भूकंप निगरानी केंद्र ने बताया कि ये भूकंप के झटके वर्ष 2015 में आए भूकंप के बाद के झटके नहीं थे, बल्कि नया भूकंप था। इन झटकों से फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले 25 अप्रैल 2015 को नेपाल के गोरखा जिले में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस दौरान नौ हजार लोगों की मौत हुई थी। करीब 50 हजार भवनो को क्षति पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके
इससे पहले उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में मंगलवार देर रात 2.19 मिनट पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। बता दें कि दिसंबर में उत्तराखंड में कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed