फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Chinese diplomats terminated for espionage by usa

अमेरिका ने जासूसी के आरोप में निकाले दो चीनी राजनयिक

Mon, 16 Dec 2019 03:50 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 16 Dec 2019 03:50 AM IST
सार

  • 30 साल में पहली बार ऐसी कार्रवाई
  • संवेदनशील सैन्य ठिकाने में घुसने की कोशिश का आरोप
  • अंडरकवर’ खुफिया अफसर माना जा रहा है एक राजनयिक
  • न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा, गोपनीय तरीके से सितंबर में भेजा गया चीन वापस

विज्ञापन
Two Chinese diplomats terminated for espionage by usa
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपती शी जिनपिंग - फोटो : फाइल

विस्तार

हांगकांग पर तकरार के बीच अमरीका ने दो चीनी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। इन दोनों पर वर्जिनिया स्थित एक संवेदनशील सैन्य ठिकाने में घुसने की कोशिश का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनमें से एक राजनयिक  चीनी सेना का ‘अंडरकवर’ खुफिया अफसर था जो किसी गोपनीय मिशन पर अमेरिका भेजा गया था।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय मीडिया के अनुसार अमेरिका ने चीन के खिलाफ पिछले 30 साल में पहली बार ऐसी सख्त कार्रवाई की है। इसका खुलासा करते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स ने यह भी दावा किया है कि इन दोनों को गोपनीय तरीके से सितंबर में ही वापस चीन भेज दिया गया।
विज्ञापन

मना करने के बावजूद नहीं माने

द टाइम्स के अनुसार दोनों राजनयिक अपनी बीवियों के साथ वर्जिनिया स्थित नॉर्फोक में तैनात विशेष कार्रवाई बल के ठिकाने के करीब तक पहुंच गए थे।

इतना ही नहीं, सुरक्षाकर्मियों के मना करने के बावजूद ये लोग छिपते-छिपाते सैन्य ठिकाने की ओर बढ़ रहे थे। रोके जाने पर उन्होंने सुरक्षाकर्मियों का निर्देश समझने में भूल होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed