फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two children died in Pakistan due to cholera situation worsens in Balochistan

Pakistan: पाकिस्तान में हैजे से दो बच्चों की मौत, बलोचिस्तान में हालात खराब

Thu, 11 Aug 2022 12:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बलोचिस्तान।
एजेंसी, बलोचिस्तान। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 Aug 2022 12:39 AM IST
सार

पाकिस्तान में हाल ही में आई बाढ़ ने हैजा और डायरिया का प्रकोप बढ़ा दिया है। एक माह में झोब जिले के भीतर यह दूसरा हैजे का प्रकोप है। जिले में हैजा के 2,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Two children died in Pakistan due to cholera situation worsens in Balochistan
बलोचिस्तान में बाढ़ के बाद फैला हैजा। - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान में आई विनाशकारी बारिश-बाढ़ के बाद बलोचिस्तान प्रांत में हैजे का तेज फैलाव हो रहा है। बलोचिस्तान का झोब जिला बुरी तरह इसकी गिरफ्त में है। यहां दो बच्चों की दूषित पानी से मौद हो गई जबकि झोब जिले के कई क्षेत्रों में दर्जनों लोग हैजा प्रभावित हैं।

विज्ञापन


द डॉन अखबार के मुताबिक, हैजा पीड़ित लोग कोहलू, डेरा बुगती, झाल मगसी, नोशकी, नसीराबाद और लासबेला जिले के अन्य इलाकों से भी सामने आए हैं। झोब जिले के शरण बाबाकरखिल और गस्तोई बहलुल इलाकों में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। देश में हाल ही में आई बाढ़ ने हैजा और डायरिया का प्रकोप बढ़ा दिया है। एक माह में झोब के भीतर यह दूसरा हैजे का प्रकोप है। जिले में हैजा के 2,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


बारिश-बाढ़ से 176 की मौत, हजारों घर क्षतिग्रस्त
बलोचिस्तान में भारी बारिश-बाढ़ से अब तक मृतक संख्या बढ़कर 176 हो गई है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के मुताबिक, इनमें 77 पुरुष, 44 महिलाएं और 55 बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रांत में बाढ़ के कारण 18,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed