फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two cases of Omicron sub variant reported in Singapore

Omicron: सिंगापुर में ओमिक्रॉन के बीए.2.75 सब-वेरिएंट के दो मामले सामने आए, जानें कितना है गंभीर

Mon, 18 Jul 2022 06:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सिंगापुर।
एजेंसी, सिंगापुर। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 Jul 2022 06:20 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीन और लोगों की मौत होने से महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 1,450 हो गई है। सिंगापुर में महामारी फैलने के बाद से अब तक कोविड-19 के कुल 15,89,099 मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Two cases of Omicron sub variant reported in Singapore
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

सिंगापुर में हाल में भारत की यात्रा करने वाले दो लोग ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट बीए.2.75 से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दोनों लोगों ने हाल में भारत की यात्रा की थी। कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के तुरंत बाद उन्होंने अपने आपको क्वारंटीन कर लिया था। हालांकि, अब वह संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीए.2.75 सब-वेरिएंट सबसे पहले मई में भारत में पाया गया था। इसके बाद ओमिक्रॉन के इस नए सबवेरिएंट के मामले ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और कनाडा समेत करीब 10 अन्य देशों में सामने आ चुके हैं। इससे पहले मंत्रालय ने कहा था कि अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है, जिससे यह पता चलता हो कि बीए.2.75 ओमिक्रॉन के पहले के स्वरूपों के मुकाबले अधिक गंभीर है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीन और लोगों की मौत होने से महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 1,450 हो गई है। सिंगापुर में महामारी फैलने के बाद से अब तक कोविड-19 के कुल 15,89,099 मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed