फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Brothers Separated During Partition Meet After 74 Years at Kartarpur Corridor

पाकिस्तान: करतारपुर कॉरिडोर ने 74 साल बाद दो बिछड़े भाइयों को मिलाया, विभाजन के समय हो गए थे जुदा

Thu, 13 Jan 2022 02:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, जाफरावाल (पाकिस्तान)।
एजेंसी, जाफरावाल (पाकिस्तान)। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 13 Jan 2022 02:26 AM IST
सार

करतारपुर कॉरिडोर पर पिछले साल नवंबर में 73 साल बाद दो दोस्तों की मुलाकात हुई थी। इस बार 74 साल बाद दो बिछड़े भाइयों के लिए खुशी का मौका लेकर आया।

विज्ञापन
Two Brothers Separated During Partition Meet After 74 Years at Kartarpur Corridor
करतारपुर कॉरिडोर ने 74 साल बाद दो बिछड़े भाइयों को मिलाया। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

पाकिस्तान का करतारपुर कॉरिडोर एक बार फिर दो बिछड़े भाइयों के लिए खुशी का मौका लेकर आया। यह मौका था, 74 साल बाद अपनों से मुलाकात का। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय एक भाई अपने परिवार से जुदा हो गया था। दोनों भाइयों का नाम मुहम्मद सिद्दीकी (80) और हबीब है। सिद्दीकी पाकिस्तान के फैसलाबाद में और हबीब भारत के पंजाब स्थित फुल्लांवालां (लुधियाना) में रहते हैं। 

विज्ञापन


करतारपुर कॉरिडोर पर जब उनकी मुलाकात हुई तो दोनों अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और रोते हुए एक-दूसरे को गले लगाया। इस दौरान वहां मौजूद परिजनों की भी आंखें भर आईं। सभी इस मुलाकात से खुश थे। इस दौरान दोनों ने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर बिछड़े परिजनों को मिलाने में काफी मदद करता है। उनकी मुलाकात के वक्त गुरुद्वारा प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद रहे। उनकी मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसे काफी लोग देखकर खुशी जता रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल मिले थे 73 साल बाद दो दोस्त
करतारपुर कॉरिडोर पर पिछले साल नवंबर में 73 साल बाद दो दोस्तों की मुलाकात हुई थी। भारत में रहने वाले सरदार गोपाल सिंह (94) और पाकिस्तान के मुहम्मद बशीर (91) दोनों बंटवारे के वक्त जुदा हो गए थे। इसी तरह 2019 में भी करतारपुर कॉरिडोर पर दो बिछड़े भाइयों से मिलने का जरिया बना था। उस वक्त भारत के रहने वाले दलबीर सिंह अपने बड़े चचेरे भाई अमीर सिंह से बंटवारे के वक्त हुए दंगे के दौरान बिछड़ गए थे। 

क्या है करतारपुर कॉरिडोर? 
भारत में पंजाब के डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक कॉरिडोर का निर्माण हुआ है। वहीं पाकिस्तान के नारोवाल जिले से गुरुद्वारे तक कॉरिडोर बना है। करतारपुर को पहला गुरुद्वारा माना जाता है और इसकी नींव गुरु नानक देव जी ने रखी थी। यहां मत्था टेकने के लिए भारत से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वीजा फ्री यात्रा की व्यवस्था है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed