{"_id":"64072ce3ae6e28b7900da36a","slug":"two-boys-convicted-of-afghan-sikh-teen-cold-blooded-murder-in-uk-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: अफगान सिख किशोर की 'निर्मम हत्या' में दो लड़के दोषी करार, अगले माह सुनाई जाएगी सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: अफगान सिख किशोर की 'निर्मम हत्या' में दो लड़के दोषी करार, अगले माह सुनाई जाएगी सजा
Tue, 07 Mar 2023 05:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 07 Mar 2023 05:54 PM IST
सार
पुलिस ने बालाकृष्णन को 2 दिसंबर, 2021 को उसके घर से हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया था, जबकि सुलेमान को 9 दिसंबर को एडगवेयर के एक पते से गिरफ्तार किया गया था। अब अगले माह दोनों को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नवंबर 2021 में ब्रिटेन में एक 16 साल के सिख लड़के की हत्या के मामले में लंदन के ओल्ड बेली कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। इस दौरान सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने दो किशोरों को वनुशन बालकृष्णन और इलियास सुलेमान को सिख युवक रिश्मीत सिंह की हत्या के लिए दोषी करार दिया है। दोनों को अगले माह ओल्ड बेली कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
इस मामले में ब्रिटेन की पुलिस ने बताया कि मृतक रिश्मीत अफगानिस्तान से शरण लेने के लिए अपनी मां और दादी के साथ अक्टूबर 2019 में ब्रिटेन आया था। दोनों आरोपियों ने रिश्मीत अपने विरोधी गुट का समझकर गलती से निशाना बनाया था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के स्पेशलिस्ट क्राइम कमांड के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर लौरा सेम्पल ने यह भी बताया कि 24 नवंबर 2021 की रात को जब वह अपने घर लौट रहा था तभी दोनों आरोपियों ने उसका पीछा करके साउथहॉल में रैले रोड इलाके में चाकू से करीबन 15 वार करके उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
बाद में मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बालाकृष्णन को 2 दिसंबर, 2021 को उसके घर से हत्या के संदेह में गिरफ्तार किया गया था, जबकि सुलेमान को 9 दिसंबर को एडगवेयर के एक पते से गिरफ्तार किया गया था। अब अगले माह दोनों को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन