{"_id":"6071f7192bc49b4a4a74375d","slug":"two-astronauts-including-woman-name-announced-for-space-program-in-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई : महिला समेत दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम घोषित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई : महिला समेत दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम घोषित
Sun, 11 Apr 2021 12:36 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:36 AM IST
सार
- नौरा अल मतरोशी यूएई की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी
विज्ञापन
अंतरिक्ष यात्री मोहम्मद अल मुल्ला और नौरा अल मतरोशी
- फोटो : twitter/@HSajwanization
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए शनिवार को दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की है। इनमें एक महिला नौरा अल मतरोशी भी शामिल हैं जो देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी।
विज्ञापन
दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम ने इन दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा ट्विटर पर की। दूसरे अंतरिक्ष यात्री का नाम मोहम्मद अल मुल्ला है।
विज्ञापन
इन दोनों का चयन यूएई में 4,000 से अधिक आवेदकों में से किया गया। वर्ष 2019 में हज्जा अल मंसूरी अंतरिक्ष में जाने वाले यूएई के पहले शख्स बने थे। वह आठ दिन के मिशन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहे थे। यूएई की अंतरिक्ष संबंधी कई महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। वह 2024 तक चांद पर मानवरहित विमान भेजना चाहता है।
विज्ञापन