दुबई: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो यात्री विमान आपस में टकराए, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित
दुबई एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर दो यात्री विमान आज बृहस्पतिवार (22 जुलाई) की सुबह आपस में टकरा गए। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना के 6 घंटे बाद यात्रियों को दूसरे विमान से किर्गिस्तान भेजा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया है। आज यानी बृहस्पतिवार (22 जुलाई) की सुबह एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर फ्लाई दुबई और बहरीन की गल्फ एयर के विमान एक-दूसरे से टकरा गए। हालांकि, दुबई एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा गया किर्गिस्तान
अधिकारियों के मुताबिक, किर्गिस्तान जाने वाले बोइंग का एक विमान (737-800S) दुर्घटना का शिकार हो गया। गनीमत रही कि यह दुर्घटना मामूली थी। घटना के छह घंटे बाद यात्रियों को दूसरे विमान से किर्गिस्तान भेजा गया।
विमान का विंगटिप क्षतिग्रस्त
एयरलाइंस ने कहा कि वह फ्लाई दुबई के अधिकारियों के साथ मिलकर घटना की जांच करेगी। बता दें, टक्कर की वजह से विमान का विंगटिप क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना पर गल्फ एयर ने कहा कि उसके विमान के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।
दो घंटे के लिए बंद किया गया रनवे
गल्फ एयर के मुताबिक, वह सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। इधर, दुबई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद एक रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। हालांकि, दो घंटे के बाद रनवे को फिर से खोल दिया गया।
दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट
बताते चलें कि दुबई की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का खासा महत्व है और दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। हालांकि, कोविड-19 महामारी की वजह से अब पर्यटक बेहद कम आ रहे हैं इसलिए यहां अब पहले से कम विमान उड़ान भर रहे हैं।